सर्दी में देसी तरीके से बनाए कड़कनाथ चिकन, स्वाद के साथ आएगी फुर्ती; जानें रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Kadaknath Chicken Recipe: ठंड के मौसम में पोषण और स्वाद का अद्भुत मेल कड़कनाथ मुर्गे में देखने को मिलता है. खासतौर पर खंडवा में लोग इसे खाना बेहद पसंद करते हैं. इसका कारण इसका पौष्टिक होना और ठंड में शरीर को गर्मी प्रदान करना है. कड़कनाथ मुर्गा, जिसे “ब्लैक चिकन” भी कहा जाता है, प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसे बनाने के मुख्य तरीका होता है

Kadaknath Chicken: ठंड के मौसम में अगर स्वाद और सेहत दोनों का मजा लेना है तो कड़कनाथ मुर्गा सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है. खासतौर पर मध्य प्रदेश के खंडवा और निमाड़ अंचल में कड़कनाथ खाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. कड़कनाथ मुर्गा जिसे ब्लैक चिकन भी कहा जाता है. सामान्य मुर्गे की तुलना में ज्यादा प्रोटीन, कम फैट और कम कोलेस्ट्रॉल वाला होता है. ठंड में यह शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ताकत भी देता है.

Local 18 से बातचीत में खंडवा के मशहूर कुक सैफ अशोक शेर सिंह भालराय उर्फ टनटू मामा बताते है कि कड़कनाथ मूल रूप से झाबुआ के आदिवासी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है, लेकिन अब इसकी मांग पूरे प्रदेश में बढ़ चुकी है. लोग उनके होटल रॉयल तड़का पर खास तौर पर कड़कनाथ और देशी चिकन खाने पहुंचते हैं.

टनटू मामा बताते है कि कड़कनाथ बनाने की रेसिपी बहुत आसान है और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक किलो साफ किया हुआ कड़कनाथ चिकन लिया जाता है. कुकर में सोयाबीन या मूंगफली का तेल गर्म कर उसमें जीरा डाला जाता है. फिर बारीक कटे प्याज को सुनहरा होने तक भूनते हैं. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाया जाता है. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, जीरा पाउडर डालकर मसाला भूनने के बाद कड़कनाथ चिकन डाला जाता है. धीमी आंच पर पकाने के बाद पानी डालकर इसे अच्छे से गलाया जाता है. आखिर में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर हरा धनिया से गार्निश किया जाता है.

टनटू मामा बताते है कि कड़कनाथ को हमेशा धीमी आंच पर पकाना चाहिए. तभी इसका स्वाद और पोषण दोनों बरकरार रहते है. कड़कनाथ सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान है. इसमें प्रोटीन ज्यादा, फैट कम और आयरन भरपूर होता है. यही वजह है कि ठंड के मौसम में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

homemadhya-pradesh

सर्दी में देसी तरीके से बनाए कड़कनाथ चिकन, स्वाद के साथ आएगी फुर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP