Meerut Kidnapping Live Update: मेरठ में मां का हुआ अंतिम संस्कार, बेटी का अब भी कुछ पता नहीं

Share to your loved once


मेरठ अपहरण कांड लाइवः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलति लड़की के अपहरण और उसकी मां की हत्या को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. हालांकि सरकार द्वारा मुआवजा मिलने के बाद अब परिजन मृतक महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए हैं. प्रदेश के राजनीतिक दलों ने भी इस मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन को आड़े हाथों ले लिया है. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…

मेरठ कांड लाइवः महिला की अंतिम संस्कार की तैयारी
मेरठ जिले के सरधना के कपसाड़ गांव में हुई वारदात का मामला. महिला के अंतिम संस्कार के लिए माना परिवार. कुछ ही देर में होगा मृतक महिला का अंतिम संस्कार. अंतिम संस्कार को लेकर की जा रही तैयारियां. तमाम प्रशासनिक अमल मौके पर मौजूद. युवती अभी भी बरामद नहीं. आरोपियों की गिरफ्तारी भी अभी नहीं हुई.

मेरठ कांड पर क्या बोले संगीत सोम
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड गांव में हुए अपहरण और हत्याकांड पर भाजपा नेता संगीत सोम का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को ऐसी सज़ा मिलेगी की सात पुश्तें याद रखेंगी. सख्त से सख्त सजा मिलेगी. हर कीमत पर न्याय होगा. इसे जाति का झगड़ा मत बनाइये ये समाज का झगड़ा है.

Meerut Murder Case Live: मेरठ हत्याकांड पर क्या बोले गांव के लोग
स्थानीय लोगों का कहना है आरोपी परिवार के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पारस कम्पाउंड का काम करता था. गांव के लोगों का कहना है कि लड़का लड़की का अफ़ेयर था पंचायत भी हुई. पीड़ित परिवार गलत आरोप लगा रहा है. दलित ठाकुर एक साथ रहते हैं हमेशा इस गांव में. राजनीति हो रही है.

मेरठ अपहरण हत्याकांड लाइवः आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीम जुटी
मेरठ के अपहरण और हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीम छापेमारी कर रही है. मामले में हत्या और किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ है. लड़का-लड़की दोनो एक दूसरे को पहले से जानते थे और परिचित थे. दोनो एक ही गांव के रहने वाले हैं. परिवार का आरोप है आरोपियों के द्वारा लड़की को भगाकर लड़की की मां की हत्या की गई. कानून व्यवस्था के मद्देनजर फ़ोर्स तैनात है. परिवार की हर सम्भव मदद की जा रही है. परिवार का कहना है कोई धमकी नही दी गई थी पहले लड़के की तरफ से.

मेरठ अपहरण कांड लाइवः अभी तक नहीं हुआ महिला का अंतिम संस्कार
मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई जघन्य वारदात के बाद मृतक महिला का अभी तक नहीं हो पाया अंतिम संस्कार. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक नहीं करने देंगे अंतिम संस्कार. युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे भारतीय नेता डॉक्टर संजीव बालियान. उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को शर्मसार करती है यह घटना. जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएं ऐसी सजा मिले की नजीर बने. कपसाड़ गांव को छावनी में तब्दील किया गया. चप्पे चप्पे पर गांव में पुलिस का कड़ा पहरा.

Meerut Kidnapping Live: मेरठ अपहरण-हत्याकांड पर परिवार का स्टैंड
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में जिस लड़की का अपहरण किया गया है, वह अभी तक बरामद नहीं हुई है. पुलिस के हाथ खाली हैं, जिसको लेकर गांव वालों ने जमकर हंगामा किया और उसकी मृतक मां का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. हालांकि सरकार की तरफ से मुआवजा मिलने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गया है.

मेरठ अपहरण कांडः पीड़ित परिवार के लिए सभी दल आए साथ
मेरठ में जिस महिला सुनीता की हत्या हुई उनके गांव कपसाढ से महिला के बेटे नीशू और सपा विधायक स्थानीय अतुल प्रधान ने बातचीत की. बेटे ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसकी बहन को जल्द ही बरामद किया जाएगा. घटनाक्रम को लेकर मृतका के बेटे ने जानकारी दी. वहीं स्थानीय विधायक अतुल प्रधान ने 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को नौकरी का भी आश्वासन दिया और सपा से मदद दिलाने का भरोसा दिया. वही बीजेपी नेता संजीव बालियान ने भी कहा न्याय होना चाहिए परिवार के साथ.

Meerut Kidnapping case Live: पीड़ित परिवार से चंद्रशेखर आजाद ने की बात
यूपी के मेरठ जिले के सरधना के कपसाड़ गांव में युवती के अपहरण और महिला की हत्या के मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कॉल पर पीड़ित परिजनों से बात की और ADM को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने फोन पर ADM को हड़काते हुए कहा कि गुंडई ना करें. उधर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर चूड़ियां फेंकी और जमकर हंगामा काटा.

मेरठ अपहरण-हत्या लाइवः मेरठ की घटना पर क्या बोले एडीजी
ADG मेरठ जोन भानु भास्कर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी में जुटी हैं.  इस मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. दो कंपनी पीएसी 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी 15 इंस्पेक्टर और CO लेवल के अफसर गांव में तैनात किए गए हैं. पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जनपदों के लिए भी रवाना की गई हैं. गांव में स्थिति सामान्य है, हालांकि, मृतक महिला का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया हैं.

Meerut Kidnapping Case Live: गांव वालों का बड़ा आरोप
उधर ग्रामीणों ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के पकड़े जाने पर गांव में पहले भी पंचायत हुई थी. लड़की की शादी के लिए लड़के पक्ष ने रुपए भी दिए थे. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्लानिंग के साथ नाबालिग लड़के को भगा कर ले गई थी युवती. सुनीता की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी दोनों की भूमिका है. वारदात के बाद दोनों गांव से पैदल भागे हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई हो. लड़की के घर पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगे.

पुलिस के हाथ अभी भी खाली

सरधना के कपसाड गांव में युवती के किडनैप और उसकी मां की हत्या के मामले में 24 घंटे से ज़्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस को युवती और अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लगा है. पुलिस की दस टीमों को लड़की और अपहरकर्ताओं को खोजने में लगाया गया है. यूपी से लेकर उत्तराखंड तक पुलिस अलग-अलग जिलों में दबिशें दे रही है. वहीं इस घटना पर सियासत भी तेज हो गई है. विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरते हुए आरोपियों की गिरफ़्तारी कर कर रासुका लगाने की मांग की गई है. इस बीच गांव में दलित नेताओं के आने का तांता भी लगा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नागिन सांसद चंद्रशेखर आजाद भी गांव पहुंच सकते हैं.  उधर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को गांव में जाने से रोक दिया गया है. गांव में भारी फोर्स की तैनाती की गई है.

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह 8 बजे मां के साथ खेत जा रही लड़की के किडनेपिंग का विरोध करने पर मां की हत्या की गई थी. मुख्य नामजद आरोपी पारस सोम ने अपने साथियों के साथ इस दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया था. गंभीर रूप से घायल लड़की की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस में तोड़फोड़ भी की थी. फ़िलहाल डीएम और एसएसपी परिजनों को मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन और ग्रामीण लड़की की बरामदगी पर अड़े हैं और शव रखकर धरने पर बैठ गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लड़की की बरामदगी नहीं होती और आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

गांव छावनी में तब्दील

विपक्षी नेताओं के पहुँचने की सूचना पर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कई स्तर पर RAF और पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. परिवार से मिलने जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को भी गांव में घुसने से रोका गया है. चर्चा यह भी है कि आरोपी और युवती में प्रेम प्रसंग था, लेकिन परिवार ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है.

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज 

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गईं हैं. इस मामले में दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. कई जनपदों में पुलिस की टीम युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी है.  तथ्य के आधार पर पुलिस शीघ्रता के साथ कार्रवाई कर रही है. महिला का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिजनों के संपर्क में हैं और अभियुक्त की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी को लेकर गंभीर प्रयास किया जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP