टीवी के बाद सिनेमा पर छाने को तैयार ‘भाबी जी घर पर हैं’, रिलीज डेट आई सामने, स्टार कास्ट देख चौंक जाएंगे

Share to your loved once


Last Updated:

टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के फैंस के लिए बहुत ही रोमांचक खबर है! शो ने सालों से टीवी पर राज किया है और अब इसके किरदार आपके बड़े पर्दे पर दिखेंगे. दरअसल, ‘भाबी जी घर पर हैं’ नाम की फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है, जिसकी पॉपुलर तिकड़ी के अलावा तीन बड़े स्टार नजर आएंगे.

Bhabiji Ghar Par Hain's Film Adaptation To Release On This Date

नई दिल्ली: भारतीय टेलीविजन पर एक से बढ़कर एक शो प्रसारित हुए हैं. कुछ शोज अपनी लोकप्रियता के चलते 10 से ज्यादा सालों से प्रसारित हो रहे हैं. ऐसा ही शो है ‘भाबी जी घर पर हैं!’, जिसका फिल्मी वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है.

Bhabiji Ghar Par Hain's Film Adaptation To Release On This Date

फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ 6 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. इसमें टीवी शो की ओरिजिनल तिकड़ी (विभूति, तिवारी और अंगूरी भाभी) के साथ रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ इसका हिस्सा बने हैं.

Bhabiji Ghar Par Hain's Film Adaptation To Release On This Date

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर के अलावा इसके रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भाबी जी जो अब तक घर पर थीं, अब बड़े पर्दे पर आएंगी.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bhabiji Ghar Par Hain's Film Adaptation To Release On This Date

शो के फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करके तुरंत अपनी खुशी जाहिर की. एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत रोमांचित हूं.’ फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, जिसे उन्होंने खुलकर बयां भी किया.

Bhabiji Ghar Par Hain's Film Adaptation To Release On This Date

फिल्म का स्केल बड़ा होने वाला है. मुकेश तिवारी अपनी कॉमिक टाइमिंग और विलेन के किरदारों के लिए मशहूर हैं, जबकि रवि किशन और निरहुआ फिल्म में एक नया देसी तड़का लगाएंगे.

Bhabiji Ghar Par Hain's Film Adaptation To Release On This Date

भारतीय टीवी के इतिहास में यह दुर्लभ बात है कि प्रसारित हो रहा एक टीवी शो सीधा बड़े पर्दे पर फीचर फिल्म के रूप में आ रहा है. आमतौर पर शो खत्म होने के बाद फिल्में बनती हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता ने इस परंपरा को तोड़ दिया है.

Bhabiji Ghar Par Hain, Shubhangi Atre, Bhabiji Ghar Par Hain,

फिल्म का नाम है- ‘भाबीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन.’ इसे जी सिनेमा और एडिट II प्रोडक्शंस ने बनाया है. आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे के अलावा रवि किशन, मुकेश तिवारी, निरहुआ नजर आएंगे.

Bhabiji Ghar Par Hain, Shubhangi Atre, Bhabiji Ghar Par Hain,

अंगूरी भाभी का फेमस डायलॉग ‘सही पकड़े हैं!’ अब सिनेमाघरों में गूंजने के लिए तैयार है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘अनीता भाभी’ और ‘हप्पू सिंह’ के किरदार भी फिल्म के एडवेंचर में शामिल होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

टीवी के बाद सिनेमा पर छाने को तैयार ‘भाबी जी घर पर हैं’, रिलीज डेट आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP