Kane Williamson Sarah Raheem: इस दिग्गज क्रिकेटर की पार्टनर है ये हसीन नर्स, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दे बैठा दिल, देखते ही हो गया था प्यार
Last Updated:
Kane Williamson partner Sarah Raheem: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन इलाज के दौरान नर्स को दिल दे बैठे थे. इस कीवी बल्लेबाज को पहली ही नजर में प्यार हो गया था. चलिए जानते हैं विलियमसन की लव स्टोरी और उनकी पार्टनर सारा रहीम के बारे में. 2015 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी.
कौन हैं केन विलियमसन की पार्टनर सारा रहीमनई दिल्ली. दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर्स मैदान पर अपने धमाकेदार प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. खासकर अपनी लव स्टोरी को लेकर. आज हम ऐसे ही एक दिग्गज बल्लेबाज की लव स्टोरी की बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे नर्स से पहली ही नजर में प्यार हो गया था. दिलचस्प यह है कि अस्पताल में इलाज के दौरान इस दिग्गज को मोहब्बत हो गई. हम यहां बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केन विलियमसन की. केन विलियमसन की पार्टनर सारा रहीम एक नर्स हैं.
पहली नजर में हुआ प्यार
एक इंटरव्यू में में खुद केन विलियमसन ने सारा रहीम के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था. केन विलियमसन ने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात सारा से कैसे हुई. यह साल 2015 की बात है. यह मुलाकात क्रिकेट मैदान पर नहीं, बल्कि एक अस्पताल में हुई थी. सारा पेशे से एक नर्स हैं और इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर से हैं. उस समय सारा अस्पताल में काम कर रही थीं. उसी दौरान केन को इलाज की जरूरत पड़ी और सारा उनकी देखभाल कर रही थीं. मरीज और नर्स के तौर पर केन और सारा की हुई पहली मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे से नंबर साझा किए और फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया और आखिरकार यह एक जीवनभर के साथ में बदल गया.
2015 में केन विलियमसन और सारा की हुई थी पहली मुलाकात
कौन हैं सारा रहीम?
सारा रहीम का जन्म 1990 में ब्रिस्टल में हुआ था. उन्होंने ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. वह अक्सर केन विलियमसन के साथ क्रिकेट इवेंट्स में जाती हैं और 2016 में जब उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था, तब वह पहली बार पब्लिक में नजर आई थीं. रहीम अभी भी नर्स के तौर पर काम कर रही हैं. सारा रहीम भले ही इंग्लैंड में जन्मीं और पली बढ़ीं, लेकिन बाद में वह न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गईं. केन विलियमसन को डेट करने के बावजूद सारा ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक सीक्रेट रखा.
2024 में तीसरे बच्चे को हुआ जन्म
बता दें कि केन विलियमसन शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन 10 साल से ज्यादा समय से सारा रहीम के साथ रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने 2015 में डेटिंग शुरू की थी और अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा. 2020 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उन्हें एक बेटी हुई. इसके बाद 2022 में बेटे का जन्म हुआ और 2024 में एक और बेटी के रूप में तीसरा बच्चा हुआ. विलियमसन के सफल क्रिकेट करियर में सारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
केन विलियमसन का करियर
35 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 19000 से ज्यादा रन दर्ज हैं. 2010 में डेब्यू करने के बाद से विलियमसन अब तक 108 टेस्ट मैचों में 9461 रन, 175 वनडे में 7256 रन और 93 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2575 रन बना चुके हैं. विलियमसन के नाम टेस्ट में 33, वनडे में 15 शतक हैं. इसके अलावा वह तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 103 अर्धशतक भी जमा चुके हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें