Bharatpur Street Food | Bharatpur Famous Patties | Street Food Rajasthan | Bharatpur Food Guide | Local Food Bharatpur | Rajasthan Food Culture

Share to your loved once


Last Updated:

Bharatpur Street Food: भरतपुर की तंग गलियों में स्ट्रीट फूड का अनोखा जादू देखने को मिलता है. यहां की खास पहचान बनी 300 से अधिक तरह की पेटीज, जो हर उम्र के लोगों को लुभा रही हैं. आलू, पनीर, चीज़ से लेकर अनोखे फ्लेवर तक, हर पेटीज का स्वाद अलग और खास है. स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटक भी भरतपुर की इन पेटीज का स्वाद चखे बिना वापस नहीं जाते.

भरतपुर: भरतपुर में खान-पान की जब भी बात होती है. तो यहां के पारंपरिक और आधुनिक व्यंजन लोगों के जहन में सबसे पहले आते हैं. इसी कड़ी में भरतपुर की पेटीज़ ने अपनी एक अलग और खास पहचान बना ली है. स्वाद, गुणवत्ता और अनोखी वैरायटी के चलते भरतपुर की पेटीज़ आज न सिर्फ स्थानीय लोगों की पसंद बनी हुई हैं. बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी खूब आकर्षित कर रही हैं. भरतपुर की पेटीज़ की सबसे बड़ी खासियत है.

इनकी विविधता यहां करीब 300 प्रकार की पेटीज़ तैयार की जाती हैं. जो शायद ही किसी और शहर में एक ही जगह देखने को मिलें सब्ज़ी पेटीज़ से लेकर पनीर, चीज़, आलू, मटर, स्वीट कॉर्न, चाइनीज फ्लेवर, पास्ता स्टफ्ड और फ्यूज़न पेटीज़ तक, हर स्वाद के शौकीन के लिए यहांं कुछ न कुछ खास मौजूद है. पारंपरिक स्वाद के साथ-साथ युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए-नए प्रयोग भी लगातार किए जा रहे हैं.

पर्यटकों की यात्रा को यादगार बना देता
गर्मागर्म, कुरकुरी पेटीज़ की खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है. यही वजह है.कि सुबह से लेकर शाम तक पेटीज़ के काउंटरों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है. खासकर छात्र नौकरीपेशा लोग और परिवारजन चाय के साथ पेटीज़ का आनंद लेना पसंद करते हैं. पर्यटकों के लिए भी भरतपुर की पेटीज़ एक खास अनुभव बन चुकी हैं. केवल केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान या ऐतिहासिक स्थलों की सैर ही नहीं बल्कि यहां का स्थानीय स्वाद भी पर्यटकों की यात्रा को यादगार बना देता है.

भरतपुर की पेटीज़ आम लोगों की पहुंच में
कई पर्यटक तो भरतपुर की पेटीज़ को यहां की खास पहचान के रूप में याद रखते हैं. अगर कीमत की बात करें तो भरतपुर की पेटीज़ आम लोगों की पहुंच में हैं. पेटीज़ की कीमत लगभग 20 रुपये से शुरू होती है. जो उसकी वैरायटी साइज और स्टफिंग के अनुसार अलग-अलग रहती है. किफायती दामों में इतना स्वाद और वैरायटी मिलना ही भरतपुर की पेटीज़ को खास बनाता है. भरतपुर की पेटीज़ स्वाद विविधता और किफायत का ऐसा संगम हैं. जिसने शहर की खान-पान संस्कृति को एक नई पहचान दी है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homelifestyle

स्ट्रीट फूड का स्वर्ग है भरतपुर! एक जगह, 300 फ्लेवर की पेटीज और लाजवाब स्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP