Business idea: पड़ोसियों की तारीफ बनी प्रेरणा, फिर इस महिला ने बना दिया अनोखा अचार, घर की रसोई से लाखों की कमाई

Share to your loved once


Last Updated:

Gonda News: कहते हैं कि हुनर हो तो नई रेसिपी भी लोगों के जुबान को काफी पसंद आती है. ऐसा ही कुछ किया गोंडा की महिला ने, जिसकी अब काफी तारीफ हो रही है. गोंडा की महिला ने एक अनोखा अचार तैयार किया, जिसकी अब काफी डिमांड हो रही है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की एक महिला ने यह साबित कर दिया है कि अगर हुनर और मेहनत हो, तो घर की रसोई भी कमाई का बड़ा जरिया बन सकती है. साधारण तौर पर घरों में बनने वाला हरी मिर्च का भरवा आज इस महिला के लिए लाखों रुपये की आय का साधन बन गया है. उन्होंने बताया कि वैसे तो हर कोई लाल मिर्च का भरवा बनाता है, जिसे भरवा मिर्चा भी कहा जाता है, लेकिन हमने सोचा कि क्यों ना जो बाजार में हरी मिर्च बिक रही है जिससे लोग पकौड़ी बनाते हैं, उसका एक भरवा बनाया जाए.

फिर महिला ने थोड़ी मात्रा में उसको बनाया, तो वह लोगों को काफी पसंद आया. परिवार और रिश्तेदारों को इसका स्वाद बहुत पसंद आया. धीरे-धीरे लोगों ने इसकी मांग करनी शुरू कर दी. यहीं से उन्हें लगा कि क्यों न इसे व्यवसाय का रूप दिया जाए. इसके लिए उन्होंने अपने परिवार से इसकी शुरुआत की.

पहले परिवार वालों को खिलाया हरा भरवा

लोकल 18 से बातचीत के दौरान किरण मिश्रा बताती हैं कि बाजार में अक्सर लाल मिर्च का भरवा या भरवा मिर्चा ही देखने को मिलता है. हरी मिर्च का इस्तेमाल ज्यादातर लोग पकौड़ी या सब्जी बनाने में करते हैं. ऐसे में उनके मन में एक अलग विचार आया. उन्होंने सोचा कि क्यों न हरी मिर्च से भी भरवा तैयार किया जाए, जो स्वाद में अलग हो और लोगों को कुछ नया मिले. इसी सोच के साथ उन्होंने सबसे पहले घर में ही थोड़ी मात्रा में हरी मिर्च का भरवा बनाकर परिवार वालों को खिलाया.

पड़ोसियों ने की तारीफ

किरण मिश्रा ने बताया कि पहली बार में ही परिवार और रिश्तेदारों को इसका स्वाद काफी पसंद आया. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और जान-पहचान वालों को भी इसे चखाया. सभी ने इसकी तारीफ की और धीरे-धीरे इसकी मांग बढ़ने लगी. लोग खासतौर पर त्योहारों, शादी-विवाह और खास मौकों पर इसे मंगाने लगे. यहीं से उन्हें समझ आ गया कि यह सिर्फ एक घरेलू प्रयोग नहीं, बल्कि एक अच्छा व्यवसाय बन सकता है.

रसोई में साफ-सफाई का पूरा ध्यान

इसके बाद किरण ने इसे छोटे स्तर पर व्यवसाय के रूप में शुरू किया. घर की रसोई में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए वह हरी मिर्च का भरवा तैयार करने लगीं. इसमें स्थानीय मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद लोगों को खूब भाता है. स्वाद के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया जाता है, ताकि ग्राहक दोबारा भी ऑर्डर दें. इस व्यवसाय से उन्हें न सिर्फ आर्थिक लाभ हो रहा है, बल्कि समाज में एक अलग पहचान भी मिली है. आसपास की कई महिलाएं उनसे प्रेरणा लेकर कुछ नया करने की सोच रही हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homebusiness

पकौड़ी वाले मिर्च का इस महिला ने बना दिया अचार, घर की रसोई से लाखों की कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP