Mustafizur Rahman return in IPL 2026: बांग्लादेश की मीडिया में मुस्तफिजुर रहमान को लेकर यह कहा जा रहा है कि आईपीएल 2026 में उनकी वापसी हो सकती है.
Last Updated:
Mustafizur Rahman IPL 2026 Controversy: मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से रिलीज किए जाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेशी मीडिया में ये खबर वायरल हो रही है कि रहमान की आईपीएल 2026 में वापसी हो सकती है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने साफ तौप पर इसे लेकर इंकार कर दिया है.
मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2026 में वापसी पर बीसीबी चीफ का बयाननई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने साफ कहा है कि मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2026 में खेलने की कोई संभावना नहीं है. कुछ बांग्लादेशी मीडिया ने दावा किया था कि तेज गेंदबाज को इंडियन टी20 लीग से बाहर किए जाने के कुछ दिन बाद वह फिर से आईपीएल में लौट सकते हैं. इससे पहले बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रहमान को रिलीज करने के लिए कहा था, क्योंकि पड़ोसी देश में हिंदुओं की टारगेटेड हत्याओं को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा था.
इस फैसले को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अच्छा नहीं माना और दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में खटास आ गई. जैसे-जैसे भारत-बांग्लादेश के रिश्ते बिगड़ते गए, कई बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि बीसीसीआई ने रहमान को आईपीएल में वापसी का ऑफर दिया ताकि दोनों बोर्ड के बीच तनाव कम हो सके.
बीसीसीआई और बीसीबी में नहीं हुई कोई बात
बुलबुल ने आजकेर पत्रिका से कहा, “मैंने बीसीसीआई से मुस्तफिजर की आईपीएल में वापसी को लेकर कोई लिखित या मौखिक बातचीत नहीं की है. मैंने अपने बोर्ड के किसी सदस्य से भी इस बारे में बात नहीं की है. इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.” गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को दूसरी बार पत्र भेजा, जिसमें भारत में टी20 वर्ल्ड कप के लिए यात्रा को लेकर सुरक्षा चिंताओं का जिक्र किया गया और वेन्यू को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग दोहराई गई.
वर्ल्ड कप शनिवार, 7 फरवरी से शुरू हो रहा है और बांग्लादेश को भारतीय वेन्यू पर चार मैच खेलने हैं, जिनमें से तीन कोलकाता और एक मुंबई में है. रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत आने से इनकार कर दिया है और बोर्ड ने ‘इधर-उधर की घटनाओं’ का हवाला दिया है. बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, “खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल से चर्चा के बाद बीसीबी ने एक बार फिर आईसीसी को पत्र भेजा है. आईसीसी ने सुरक्षा को लेकर चिंता के बिंदु पूछे थे और BCB ने उन्हें बता दिया है.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें