तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया ही नहीं, 2026 में टूटा बॉलीवुड का ये रोमांस? न कोई बयान, न ड्रामा, टूटे 2 जवां दिल
Last Updated:
Bollywood Relationship Updates: बॉलीवुड के रिश्ते जितने चमकदार दिखते हैं, उतने ही नाज़ुक भी होते हैं. 2026 की शुरुआत में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ही नहीं, बल्कि एक और यंग सेलेब्रिटी कपल्स के अलग होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है. हैरानी की बात यह है कि न किसी ने खुलकर बयान दिया, न ही सोशल मीडिया पर कोई ड्रामा देखने को मिला. जो चेहरे कभी साथ नजर आते थे, वे अब अचानक दूरी बनाए हुए हैं.

नई दिल्ली. 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए सिर्फ नई फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स की नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों की भी खबर लेकर आई है. हाल ही में चर्चाएं हैं कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अपने रिलेशनशिप को खत्म कर चुके हैं. दोनों ने हालांकि इस मामले पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक और यंग कपल है, जिन्होंने अपने रिश्ते को अलविदा कह दिया है. खास बात यह है कि इन दोनों रिश्तों में न तो कोई सार्वजनिक बयान सामने आया, न ही सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप या इमोशनल पोस्ट्स दिखे. जो कपल्स कभी साथ नजर आना पसंद करते थे, वे अब इवेंट्स और तस्वीरों से अचानक गायब हैं.

बॉलीवुड में 2026 की शुरुआत दो बड़े ब्रेकअप की खबरों से हो रही है. यंग स्टार्स की दो चर्चित जोड़ियां में सिर्फ तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का नाम नहीं है. इस लिस्ट में <br />खुशी कपूर और वेदांग रैना का भी नाम है. कथित तौर पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है. ये खबरें फैंस और मीडिया में हलचल मचा रही हैं, क्योंकि दोनों ही जोड़ियां पिछले कुछ सालों से सुर्खियां बटोर रही थीं. फाइल फोटो

फैंस के लिए यह बदलाव चौंकाने वाला है, क्योंकि कुछ समय पहले तक इन जोड़ियों को बॉलीवुड का ‘नेक्स्ट पावर कपल’ कहा जा रहा था. क्या ये ब्रेकअप महज निजी फैसला हैं या इसके पीछे कोई और वजह छुपी है? पूरी कहानी अब भी पर्दे के पीछे है. फाइल फोटो
Add News18 as
Preferred Source on Google

खुशी कपूर और वेदांग रैना की प्रेम कहानी की अटकलें 2023 में ‘द आर्चीज’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थीं. अगले दो सालों तक दोनों को पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा गया, हालांकि उन्होंने कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की. फाइल फोटो

जनवरी 2026 में पत्रकार विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर दावा किया कि यह जोड़ी अब साथ नहीं है. एक सूत्र के हवाले से उन्होंने कहा, ‘दोनों का रिश्ता अब खत्म हो गया है. खुशी और वेदांग अब एक कपल नहीं रहे, लेकिन ब्रेकअप का कारण भी पता नहीं है.’ हालांकि, दोनों ने कोई बयान या ड्रामा नहीं किया दोनों ने चुप्पी साध रखी है. फाइल फोटो

तारा और वीर के रिश्ते की चर्चा 2025 की शुरुआत में शुरू हुई. बताया गया कि दोनों की मुलाकातें कॉमन सोशल सर्कल और म्यूजिक इवेंट्स के जरिए बढ़ीं. छुट्टियों पर साथ दिखना और मुंबई में क्रिसमस सेलिब्रेशन होस्ट करना उनके रिश्ते को और पब्लिक बनाता गया. फाइल फोटो

हालांकि, 2025 के अंत में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा की स्टेज अपीयरेंस और दर्शकों में मौजूद वीर की असहज प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी. जनवरी 2026 में फिल्मफेयर समेत कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों बिना किसी ड्रामे के ‘शांत तरीके से’ अलग हो चुके हैं. फाइल फोटो

फिलहाल, तारा अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की तैयारी में जुटी हैं, जबकि वीर अपने डेब्यू के बाद अगली फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. फाइल फोटो

इन दोनों ब्रेकअप्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि बॉलीवुड के रिश्ते जितने चमकदार दिखते हैं, उतने ही नाजुक भी होते हैं. फाइल फोटो