इस साल NCR और बाहरी दिल्‍ली के लोगों को ट्रेन पकड़ने नई दिल्‍ली स्‍टेशन नहीं आना होगा, घर के करीब यहां से मिलेगी ट्रेन – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


नई दिल्‍ली. एनसीआर और दिल्‍ली के बाहरी इलाकों में रहने वाले उन लोगों के लिए खुशखबरी है, जिन्‍हें ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्‍ली आना होता है. इस साल से यहां के लोगों की नई दिल्‍ली की भागादौड़ी बंद हो जाएगी. घर से करीब के स्‍टेशन से ट्रेन पकड़कर सफर शुरू सकते हैं. भारतीय रेलवे द्वारा रिडेवलप किए जा रहे एनसीआर और दिल्‍ली के तीन स्‍टेशन इस साल तैयार हो जाएंगे और यहां से ट्रेनों का ऑपरेशन भी शुरू हो जाएगा.

भारतीय रेलवे देशभर में 1337 रेलवे स्‍टेशनों को रिडेवलप करके कायाकल्‍प कर रहा है. इनमें से 100 से अधिक स्‍टेशन पिछले साल तैयार हो चुके हैं और इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है. भारतीय रेलवे की इस साल भी 100 से अधिक स्‍टेशनों को तैयार करके ट्रेनों का ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी है. इसमें छोटे बड़े सभी श्रेणी के स्‍टेशन शामिल होंगे. जिसमें दिल्‍ली और एनसीआर के तीन प्रमुख स्‍टेशनों का नाम भी शामिल है.

नई दिल्‍ली स्‍टेशनों में पीक ऑवर में ट्रेनों की संख्‍या अधिक रहती है.

कौन से हैं ये स्‍टेशन

इनमें दिल्‍ली के दो प्रमुख स्‍टेशन बिजवास और सफदरजंग शामिल हैं और तीसरा स्‍टेशन गुड़गांव शामिल है. मंत्रालय के अनुसान ये तीनों स्‍टेशनों को अप्रैल से पहले तैयार करने का लक्ष्‍य रखा गया है. तीनों स्‍टेशनों रिडेवलपमेंट का काम करीब करीब पूरा हो चुका है.

अभी ट्रेन पकड़ने में कितना लगता है समय

अभी गुड़गांव के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्‍ली स्‍टेशन आना पड़ता है. यहां तक पहुंचने के लिए करीब 35 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती है. इस दूरी को तय करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है. अगर ट्रेन आफिस ऑवर में हेाती है तो कितनी देरी जांच में फंसना पड़ जाए, कुछ पता नहीं होता है. कई बार इस वजह से लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है. इतना नहीं दक्षिणी दिल्‍ली के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी नई दिल्‍ली स्‍टेशन पहुंचने में एक घंटे के आसपास का समय लग जाता है.

कैसे बचेगा समय

रेलवे मंत्रालय के अनुसार जब तीनों स्‍टेशनों ऑपेशनंस हो जाएंगे तो संबंधित स्टेशन की ओर से जाने वाली कुछ ट्रेनों को शिफ्ट भी किया जाएगा. क्‍योंकि नई दिल्‍ली स्‍टेशन का भी रिडेवलपमेंट होना है. वहीं, सफदरजंग स्‍टेशन से अन्‍य स्‍टेशनों जैसा रेगुलर ट्रेनों का ऑपरेशन नहीं होता है. लेकिन बनने के बाद फेस्टिवल सीजन में स्‍पेशल ट्रेनें यहीं से चलाई जा सकती हैं. जिससे लोगों नई दिल्‍ली स्‍टेशन तक की भागादौड़ी बचेगी. आफिस ऑवर में सफर स्‍टेशन के आसपास से नई दिल्‍ली पहुंचने में आधे घंटे के आसपास का लगता है. यह समय भी बचेगा.

तैयार हो रहे स्‍टेशनों की क्‍या है खासियत

गुड़गांव- यह स्‍टेशन करीब 300 करोड़ लागत से बनेगा. लोहे के पिलर पर 9 मंजिली बिल्डिंग तैयार हो गयी है. स्‍टेशन में आधुनिक सुविधा के साथ साथ स्‍थानीय संस्‍कृति की झलक दिखेगी.

बिजवासन- स्‍टेशन को लोवर ग्राउंड, ग्राउंड और एयर कॉनकोर्स मिलाकर पूरास स्‍टेशन करीब 30000 वर्ग मीटर विकसित किया जा रहा है. रूप प्‍लाजा एरिया 11000 वर्ग मीटर के करीब होगा. चार सबवे 12 मीटर चौड़े बनेंगे. मेट्रो स्‍टेशन और पार्किंग के लिए स्‍काई वे बनेंगे.

सफदरजंग स्‍टेशन– इसे रिडेवलप करने में करीब 406 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है. यहां पर 41361 वर्ग मीटर आफिस एरिया विकसित किया गया. जहां पर करीब 2200 कमरे होंगे. यहां आफिस आने वाले कर्मचारियों प्‍लेटफार्म से उतरकर सीधे आफिस पहुंच सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP