बर्फी-पेड़े तो बहुत खाए होंगे, लेकिन क्या कभी खाया है मोरिंगा का लड्डू? सेहत के लिए भी है वरदान, नोट करें रेसिपी – Rajasthan News
Last Updated:
Moringa Laddu Recipe: सहजन यानी मोरिंगा आयुर्वेद का चमत्कारी पौधा है, जिसके लड्डू सर्दियों में खास लाभ देते हैं. इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स वजन घटाने, डायबिटीज कंट्रोल करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. साथ ही ये हड्डियों और दिल को मजबूत बनाने में भी सहायक हैं. इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसकी रेसिपी आसान है.

सहजन एक ऐसा पौधा है जिसकी जड़, पट्टी, छाल,फली, फूल और बीज सभी औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. इसे मोरिंगा भी कहा जाता है. यह पेड़ आयुर्वेद में विशेष स्थान रखता है. आम तौर कर इसकी फलियों की सब्जी बनाई जाती है, लेकिन सर्दी के मौसम में इसके लड्डू भी बनाए जाते हैं. यदि आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो सहजन से बने लड्डू एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए.

ये लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं. बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की तुलना में ये कहीं अधिक फायदेमंद होते हैं. सहजन के लड्डू का नियमित सेवन शरीर से कई बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है, वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है और ब्लू में डायबिटीज के स्तर को कंट्रोल करता है.

इसके अलावा सहजन में मौजूद कैल्शियम और अन्य खनिज हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा हृदय के स्वस्थ के लिए भी सहजन के लड्डू बहुत फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, सहजन में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसका उपयोग सूप, चाय, पाउडर और मिठाई के रूप में किया जाता है. सहजन लड्डू स्वाद और सेहत का ऐसा संगम हैं, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए लाभकारी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गृहिणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि सहजन के लड्डू बनाना बहुत आसान है. इनमें सूखा सहजन पत्ता पाउडर, भुना हुआ नारियल पाउडर, गुड़ पाउडर, घी और सूखे मेवे की आवश्यकता होती है. इसके अलावा स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर का उपयोग किया जाता है, जबकि चाहें तो वनीला एसेंस या हल्की मात्रा में हरी मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं.

उन्होंने बताया कि सहजन के लड्डू बनाने की विधि बहुत आसान है. इससे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें. उसमें सूखा मोरिंगा पत्ता पाउडर डालें और मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ध्यान रखें कि जलें नहीं. इसके बाद फिर, नारियल पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं और कुछ मिनट तक भूनें. फिर गुड़ पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. यदि गुड़ पाउडर बहुत सूखा है, तो थोड़ा गर्म पानी डालकर घोल बना सकते हैं.

इसके अलावा मिश्रण को ठंडा होने दें ताकि आप आसानी से लड्डू बना सकें. फिर जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो उसमें कटे हुए काजू मिलाएं. फिर लास्ट में हाथ में मिश्रण लेकर छोटे-छोटे बॉल्स (लड्डू) बनाएं. अगर चाहें, तो ऊपर से थोड़ा और नारियल या सूखे मेवे से सजा सकते हैं. इससे इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा. इस तरह आप आसानी से स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सहजन के लड्डू बना सकते हैं.