Australia No champagne celebrations this time: शैम्पेन शॉवर नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने मुस्लिम क्रिकेटर के लिए किया बड़ा त्याग

Share to your loved once


Last Updated:

Australia No champagne celebrations this time: ऑस्ट्रेलिया ने इस बार एशेज ट्रॉफी जीतने के बाद शैम्पेन से सेलिब्रेशन नहीं किया. मेजबान टीम ने सिडनी में आखिरी टेस्ट जीतने के बाद अपने साथी क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा को शानदार विदाई दी. एक्टिंग कैप्टन स्टीव स्मिथ को जब एशेज ट्रॉफी थमाई गई तो उन्होंने उस्मान ख्वाजा को स्टेज पर आने का इशारा किया. जिसके बाद पूरी टीम ने ख्वाजा के साथ बिना शैम्पेन की बोतल खोले जश्न मनाया.

शैम्पेन शॉवर नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने मुस्लिम क्रिकेटर के लिए किया बड़ा त्यागउस्मान ख्वाजा ने आखिरी टेस्ट में ट्रॉफी के साथ टीम साथियों संग जीत का जश्न मनाया.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने मुस्लिम साथी क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा को शानदार विदाई दी. ख्वाजा हालांकि अपने आखिरी टेस्ट मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से जीतकर ख्वाजा को मैदान से विदा किया. सबसे खास बात यह रही कि आमतौर पर ट्रॉफी लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम शैम्पेन की बोतल खोलकर जश्न मनाती है लेकिन इस बार उसने ऐसा नहीं किया. पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के लिए स्टीव स्मिथ एंड कंपनी ने शैम्पेन से सेलिब्रेशन नहीं किया.

2022 की एशेज के बाद एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें पैट कमिंस को दिखाया गया था कि जब ऑस्ट्रेलियाई टीम 4-0 की जीत का जश्न मना रही थी, तो ख्वाजा पर शराब न छिड़की जाए. तब शैम्पेन की बोतलें हटाए जाने के बाद कमिंस ने ख्वाजा को टीम के साथ जश्न मनाने के लिए स्टेज पर बुलाया था. लेकिन इस बार, स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना शैंपेन की बोतलें खोले ही जश्न मनाया. क्योंकि ख्वाजा बाकी टीम के साथ स्टेज पर आए.

उस्मान ख्वाजा ने आखिरी टेस्ट में ट्रॉफी के साथ टीम साथियों संग जीत का जश्न मनाया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP