Bitter Gourd Tips । करेले की कड़वाहट कम करने के आसान घरेलू तरीके

Share to your loved once


Last Updated:

Bitter Gourd Tips: करेला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन उसकी कड़वाहट लोगों को दूर रखती है. कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर इसकी कड़वाहट काफी हद तक कम की जा सकती है. सिरका, नमक, बेसन, प्याज और दही करेला को टेस्टी बनाने में मदद करते हैं. सही तरीके से स्टोर करने पर करेला लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इन तरीकों से करेला स्वाद और सेहत दोनों में बेहतर बन जाता है.

a

Bitter Gourd Tips: करेला एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बहुत से लोग मुंह बना लेते हैं. वजह साफ है इसकी कड़वाहट. लेकिन अगर सेहत के नजरिये से देखा जाए तो करेला किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, आयरन और जिंक पाए जाते हैं. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला किसी दवा से कम नहीं माना जाता. वजन कम करने वालों की डाइट में भी करेला अक्सर शामिल किया जाता है.

a

बावजूद इसके इसकी कड़वी स्वाद की वजह से लोग इसे खाने से बचते रहते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि करेला बनाया तो जाता है लेकिन प्लेट में छूटा रह जाता है. अच्छी बात यह है कि करेला कड़वा जरूर है लेकिन उसे सही तरीके से पकाया जाए तो उसकी कड़वाहट काफी हद तक कम की जा सकती है. इसके लिए किसी खास मसाले या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती. बस कुछ घरेलू किचन टिप्स अपनाने से करेला खाने लायक ही नहीं बल्कि टेस्टी भी बन सकता है.

a

करेला पकाने से पहले अगर उसकी कड़वाहट को कम कर लिया जाए तो सब्जी का स्वाद अपने आप बेहतर हो जाता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि करेला अगर कम कड़वा करना है तो उसे उबालना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है. असल में कुछ आसान स्टेप्स होते हैं जो सही क्रम में अपनाए जाएं तो करेला हल्का, बैलेंस्ड और स्वादिष्ट बन जाता है. आज हम आपको ऐसी ही आसान और काम की किचन टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप करेला बिना कड़वाहट के बना सकते हैं और घर के बाकी लोगों को भी आसानी से खिला सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

h

सिरके वाले पानी में भिगोकर रखें करेला: करेले की कड़वाहट कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है उसे सिरके वाले पानी में भिगोना. इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और उसमें दो से तीन छोटी चम्मच सिरका मिला दें. अब कटे हुए करेले को इस पानी में करीब आधे घंटे के लिए डालकर रखें. सिरका करेले की कड़वी तासीर को काफी हद तक न्यूट्रल कर देता है. तय समय के बाद करेला निकालकर साफ पानी से धो लें और फिर पकाने के लिए इस्तेमाल करें. यह तरीका खास तौर पर तब अच्छा रहता है जब आप करेले की सूखी सब्जी या कुरकुरी फ्राई बनाने वाले हों.

j

नमक लगाकर रखें और निचोड़ दें: यह तरीका तो लगभग हर घर में अपनाया जाता है और सबसे ज्यादा भरोसेमंद भी है. करेले को छीलकर गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों पर अच्छी मात्रा में नमक लगाकर उन्हें एक तरफ रख दें. करीब तीस मिनट बाद आप देखेंगे कि करेले से पानी निकल आया है. अब करेले को हाथ से अच्छे से निचोड़ लें और तीन से चार बार साफ पानी से धो लें. इस प्रक्रिया से करेले की कड़वाहट काफी हद तक निकल जाती है. इसके बाद जब आप करेला पकाएंगे तो उसका स्वाद हल्का और बैलेंस्ड लगेगा.

h

बेसन के साथ पकाने से कम होगी कड़वाहट: करेला बनाते समय बेसन का इस्तेमाल भी बहुत काम आता है. सबसे पहले करेले को छीलकर पतले टुकड़ों में काट लें और अच्छे से फ्राई कर लें. अलग पैन में प्याज और टमाटर की मसालेदार ग्रेवी तैयार करें. अब इसमें फ्राई किया हुआ करेला डालें और ऊपर से हल्का सा भुना हुआ बेसन छिड़क दें. बेसन करेले को कोट कर लेता है जिससे उसकी कड़वाहट कम महसूस होती है और सब्जी का टेक्सचर भी अच्छा हो जाता है. यह तरीका खास तौर पर उन लोगों को पसंद आता है जिन्हें करेला बिल्कुल भी कड़वा नहीं चाहिए.

k

प्याज की मिठास से बैलेंस करें स्वाद: प्याज करेला की कड़वाहट को बैलेंस करने में बड़ा रोल निभाता है. अगर आप आधा किलो करेला बना रहे हैं तो उसमें चार से पांच बड़े प्याज इस्तेमाल करें. प्याज को अच्छी तरह भूनने से उसमें हल्की मिठास आ जाती है जो करेले की कड़वाहट को दबा देती है. टमाटर भी इसमें मदद करते हैं. प्याज और टमाटर का सही अनुपात रखेंगे तो करेला ज्यादा कड़वा नहीं लगेगा और सब्जी का स्वाद भी बढ़िया आएगा.

k

दही डालकर बनाएं सॉफ्ट और माइल्ड करेला: करेला की सब्जी में दही डालना भी एक बेहतरीन ट्रिक है. जब प्याज, टमाटर और मसाले अच्छे से पक जाएं तब उसमें आधा कप दही डालें और अच्छे से मिलाएं. अब इसमें फ्राई किया हुआ करेला डालें. दही की क्रीमी तासीर करेले की कड़वाहट को काफी हद तक कम कर देती है और सब्जी सॉफ्ट और स्मूद लगती है. यह तरीका खास तौर पर ग्रेवी वाली करेला सब्जी के लिए बहुत अच्छा रहता है.

k

करेला स्टोर करने का सही तरीका: करेला छीलना और काटना थोड़ा टाइम लेने वाला काम होता है. ऐसे में अगर आप इसे पहले से तैयार करके रखना चाहते हैं तो सही स्टोरेज जरूरी है. सबसे पहले करेला छीलकर उसके बीज निकाल लें. अब नमक लगाकर उसे धूप में दो से तीन दिन सुखा लें. इससे कड़वाहट भी निकल जाएगी और करेला लंबे समय तक खराब नहीं होगा. दूसरा तरीका यह है कि करेला धोकर हल्का फ्राई कर लें और एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. इस तरह करेला चार से पांच दिन तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कड़वा नहीं लगेगा करेला, इन आसान किचन ट्रिक्स से मिनटों में घटाएं कड़वाहट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP