West Bengal Governor । CV Ananda Bose News । Bengal Governor Death Threat । बंगाल के राज्यपाल को ‘उड़ा देंगे’… गवर्नर सीवी आनंद बोस को ईमेल से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

Share to your loved once


Last Updated:

West Bengal Governor News: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गृह मंत्रालय को इस बारे में सूचना दी जा चुकी है. पुलिस और सीआरपीएफ को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

बंगाल के राज्यपाल को ईमेल से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट परराज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल से धमकी मिली है. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को बृहस्पतिवार रात एक ईमेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने राज्यपाल को ‘उड़ा देने’ की धमकी दी.

अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया, “आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है. हमने डीजीपी को सूचित कर दिया है और उनसे उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है.” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है.

इस मामले की सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है. अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं. बोस को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और अब उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 60-70 केंद्रीय पुलिस कर्मी तैनात हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

बंगाल के राज्यपाल को ईमेल से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP