Lemon pickle recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं नींबू का अचार, सालभर नहीं होगा खराब; जानें टिकाऊ तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

Lemon pickle recipe: अचार बनाने वाले रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले नींबू लें, उसे धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. फिर एक नींबू के चार टुकड़े कर ले. इसमें शक्कर, नमक, पिसी काली मिर्च और हल्दी मिलाएं. स्वाद अनुसार आप इसमें गुड़ भी मिला सकते है. आपका अचार तैयार हो जाएगा, लेकिन ध्यान रखें कि यह अचार प्लास्टिक के बर्तन में बनाएं और कांच की बोतल में भरकर रखे.

Lemon pickle recipe: सर्दियों का मौसम अचार बनाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. इस दौरान घरों में तरह-तरह के अचार तैयार किए जाते है. लेकिन नींबू का अचार अपनी खास खट्टे-मीठे स्वाद के कारण हर घर की पहली पसंद होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बना अचार लंबे समय तक खराब न हो और स्वाद में भी लाजवाब रहे तो अचार बनाने वाले एक्सपर्ट की सलाह आपके काम आ सकती है. कम सामग्री, आसान विधि और कम खर्च में तैयार होने वाला यह नींबू का अचार सालभर खाने के काम आता है और हर मौसम में खाने का स्वाद बढ़ा देता है.

अचार बनाने वाले रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले नींबू लें, उसे धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. फिर एक नींबू के चार टुकड़े कर ले. इसमें शक्कर, नमक, पिसी काली मिर्च और हल्दी मिलाएं. स्वाद अनुसार आप इसमें गुड़ भी मिला सकते है. आपका अचार तैयार हो जाएगा, लेकिन ध्यान रखें कि यह अचार प्लास्टिक के बर्तन में बनाएं और कांच की बोतल में भरकर रखे. इससे यह 1 से 2 साल तक खराब नहीं होगा. यह अचार खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और बहुत ही कम दाम पर आपके घर पर तैयार हो जाएगा.

लोकल 18 की टीम ने जब अचार बनाने वाले एक्सपर्ट रजा खान से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में नींबू का अचार बनाना बहुत आसान है. इससे आप अपने घर पर अचार तैयार कर सकते है जो सालों साल खराब नहीं होता. ठंड, बारिश, गर्मी या कोई भी मौसम हो, अचार सभी मौसमों में अच्छा लगता है. इसलिए लोग अपने घरों पर भी इसे बनाते है. इस अचार की खासियत यह है कि यह खट्टा और मीठा दोनों लगता है.

यदि आप भी अपने घर पर नींबू का अचार बनाने जा रहे है तो यह आसान विधि है. सबसे पहले बाजार से 1 किलो पीले नींबू लाएं. इन्हें पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें और एक नींबू के चार टुकड़े कर लें. सभी नींबू के टुकड़े करने के बाद इसमें 100 ग्राम नमक, 200 ग्राम शक्कर, 20 ग्राम पिसी काली मिर्च और 50 ग्राम हल्दी मिलाएं. इन सबको मिक्स कर एक प्लास्टिक के बर्तन में रखे. 2 से 3 दिन धूप में रखें, फिर इस अचार को कांच की बरनी में भरकर रखे. इससे आपका अचार तैयार हो जाएगा, जो 1 से 2 साल तक खराब नहीं होगा. केवल इस बात का ध्यान रखें कि इस अचार की बरनी में झूठा कोई भी बर्तन ना डालें, नहीं तो यह अचार खराब हो सकता है.

homelifestyle

सर्दियों में ऐसे बनाएं नींबू का अचार, सालभर नहीं होगा खराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP