कानपुर में छात्रवृत्ति पर सख्ती, 33 हजार लंबित आवेदनों पर प्रशासन का एक्शन, जानें किन पर गिरी गाज
Kanpur Latest News : कानपुर नगर में दशमोत्तर छात्रवृत्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 33 हजार से अधिक आवेदन शैक्षिक संस्थानों के स्तर पर लंबित मिलने के बाद जिलाधिकारी ने तीन दिन में निस्तारण के निर्देश दिए हैं. लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है, जिससे हजारों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके.