मकर संक्रांति पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट तिल रोल, आसान रेसिपी और टिप्स.

Share to your loved once


Last Updated:

इस मकर संक्रांति, घर पर बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट तिल रोल्स. केवल कुछ आसान सामग्री—तिल, गुड़, घी और इलायची—से तैयार ये रोल्स न केवल मिठास से भरे होते हैं बल्कि पौष्टिक भी हैं. बाजार के बजाय अपने हाथों से बनाई गई मिठाई से रिश्तों में गर्मजोशी और त्योहार की खुशी बढ़ाएं.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. मकर संक्रांति का त्योहार न केवल सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है बल्कि यह रिश्तों में तिल और गुड़ जैसी मिठास घोलने का भी अवसर है. इस दिन दान-पुण्य के साथ-साथ तिल से बने व्यंजनों का आनंद लेना हमारी परंपरा का अहम हिस्सा रहा है. अक्सर लोग बाजार से तिलकुट या गजक लाते हैं लेकिन इस बार आप अपने हाथों से बने तिल रोल के जरिए अपनों का मुंह मीठा करा सकते हैं.

यह न केवल शुद्ध है बल्कि बनाने में बेहद आसान और पौष्टिक भी है. बेहतरीन तिल रोल तैयार करने के लिए आपको बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होगी, जैसे  सफेद तिल 1 कप साफ किए हुए. गुड़ बारीक कद्दूकस किया हुआ. इसी के साथ शुद्ध घी 1 छोटी चाशनी के लिए और थोड़ा हाथों को चिकना करने के लिए. इलायची पाउडर आधा छोटी चम्मच, पानी मात्र 2 छोटी चम्मच.

इसे बनाना है बेहद सरल

सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें सफेद तिल डालें और लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ध्यान रहे कि आंच तेज न हो वरना तिल कड़वे हो सकते हैं. जैसे ही तिल चटकने लगें और उनमें से सोंधी महक आने लगे उन्हें एक अलग प्लेट में निकाल लें. अब उसी कड़ाही में एक चम्मच घी डालें और कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें. इसमें दो चम्मच पानी मिलाएं ताकि गुड़ जले नहीं, इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए. जब गुड़ में झाग बनने लगे और यह एक तार की चाशनी जैसा दिखने लगे तब समझ लीजिए कि आधार तैयार है.

अब गैस बंद कर दें, गुड़ की गर्म चाशनी में भुने हुए तिल और इलायची पाउडर डालें. इसे बड़ी फुर्ती से मिलाएं ताकि गुड़ और तिल एकसार हो जाएं, मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें वरना इसे आकार देना मुश्किल हो जाएगा. अपनी हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें. जब मिश्रण हल्का गर्म हो, तब थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हाथ में लेकर उसे सिलेंडर या रोल का आकार दें. आप चाहें तो इसे बटर पेपर पर फैलाकर बेल भी सकते हैं और फिर रोल कर सकते हैं. तैयार तिल रोल्स को एक प्लेट में रखें और पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद ये थोड़े सख्त और कुरकुरे हो जाएंगे, यदि आप इसे और भी शाही बनाना चाहते हैं, तो मिश्रण में थोड़े बारीक कटे हुए काजू या बादाम भी मिला सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homelifestyle

इस मकर संक्राति पर घर में बनाए तिल गुड़ रोल्स, आसान है इसकी रेसिपी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP