Eat it once and you’ll want to make it again and again — the famous Bastar-style onion bhaji easy recipe – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bastar Style Onion Bhaji Recipe: प्याज भाजी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. इस कारण शहर और गांव के लोग इस भाजी की सब्जी बेहद पसंद करते हैं. अगर आप देसी स्टाइल में प्याज भाजी की सब्जी बनाएंगे तो इसका स्वाद काफी बढ़ जाएगा. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर प्याज भाजी की देसी रेसिपी तैयार कर सकते हैं.

Bastar Style Onion Bhaji Recipe: प्याज भाजी की सब्जी लाजवाब लगती है. प्याज भाजी की सब्जी को काफी लोग पसंद करते हैं. बस्तर में देशी स्टाइल से प्याज भाजी को सिंपल तरीके से बनाया जाता है, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर देसी प्याज भाजी की सब्जी तैयार कर सकते हैं और अपने घर के लोगों को प्याज भाजी का स्वाद चखा सकते हैं और घर की किचन क्वीन बन सकते हैं.

इस भाजी की सब्जी एक बार खाने पर बार-बार खाने का मन करेगा. वहीं, प्याज भाजी में प्रोटीन की मात्रा काफी रहती है. इस कारण शहर और गांव के लोग इस भाजी को काफी पसंद करते हैं. अलग-अलग इलाकों में इस भाजी को अलग-अलग स्टाइल से बनाया जाता है. प्याज भाजी की सब्जी बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. बस्तर में सरसों के सरसों भाजी को बनाया जाता है.

प्याज भाजी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री 
प्याज भाजी कटी हुई- 100 ग्राम, प्याज- एक कटी हुई, टमाटर- एक कटी हुई, सरसों दाना- 1/4 छोटी चम्मच, नमक स्वादानुसार , हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, दो सूखी मिर्च

प्याज भाजी की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. अब इसमें सरसों डालकर भूनिए. जब सरसों भुन जाए, तो इसमें प्याज और मिर्च डालकर सुनहरा होते तक भूनिए. जब प्याज सुनहरा हो जाए तब कटी हुई प्याज भाजी डाल दीजिए.  थोड़ी देर बाद टमाटर डालकर पकाइए. जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें हल्दी, मिर्च और नमक स्वादानुसार डाल दीजिए और थोड़ी देर पकाइए. लगभग दस मिनट पकाने के बाद सब्जी को उतार लीजिए. अब तैयार है प्याज भाजी की देसी स्टाइल सब्जी. आप इसे चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

घर पर बनाएं बस्तर की फेमस प्याज भाजी, सीखें ये लजीज रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP