shukra grah majboot kaise kare in hindi | astro remedies to strengthen venus planet | शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

Share to your loved once


Shukra Grah Ko Majboot Karne Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, भौतिक सुख, सुविधाओं, रोमांस, वैवाहिक सुख, कला, धन, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जिन लोगों का शुक्र खराब होता है यानि शुक्र कमजोर हो या शुक्र दोष हो, तो उन लोगों के प्रेम संबंध खराब होते हैं, दांपत्य जीवन में सुख नहीं होता है, भौतिक सुख और सुविधाओं का अभाव रहता है. अगर ऐसे लोग कला, मनोरंजन, फिल्म, ग्लैमर आदि के क्षेत्र में होते हैं, तो उनको सफलता नहीं मिलती है, काफी संघर्ष करना पड़ता है. आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में.

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

1. शुक्र ग्रह को मजबूत करना है तो शुक्रवार का व्रत रखें. पूजा के समय आपको शुक्र बीज मंत्र ॐ शुं शुक्राय नमः या ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करना चाहिए. इससे लाभ होता है.

2. शुक्र का शुभ रत्न हीरा है और उसका उपरत्न ओपल माना गया है. किसी योग्य ज्योतिषाचार्य को अपनी कुंडली दिखाकर इसे सोने या चांदी में धारण कर सकते हैं. हीरा सभी लोगों के लिए लाभकारी नहीं होता है, ऐसे में उसे कुछ दिन पहनकर देखा जाता है. जब वह लाभ दे, तभी धारण करें, नहीं तो निकाल दें. ओपल पहन सकते हैं.

3. शुक्र दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें. इस दिन आपको शुक्र देव की पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद सफेद या गुलाबी कपड़े, चावल, सौंदर्य सामग्री, इत्र, अगरबत्ती, चंदन आदि का दान करें. इससे लाभ होता है.

4. शुक्र जब खराब होता है तो व्यक्ति को संयम रखना होता है. आपको शराब, भोग-विलास, मांस, गलत संबंध आदि से दूर रहना चाहिए. महिलाओं का सम्मान करें. विवाहित हैं तो पति व्रत धर्म का पालन करें.

5. कहा जाता है कि जिनका शुक्र खराब होता है, उन लोगों को इत्र या चंदन लगाना चाहिए. आपको क्रीम कलर या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. या फिर चाहें तो इस रंग की रूमाल रख सकते हैं.

6. यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो आपको अपने पार्टनर के साथ धोखा नहीं करना चाहिए. आपको प्रेम में ईमानदारी रहना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका शुक्र और खराब होगा, आप पर उसका नकारात्मक प्रभाव होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP