इस माह चार बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, सभी राशियों पर पड़ेगा असर, जानें किन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Share to your loved once


करौली. नए साल 2026 की शुरुआत ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. इस साल जनवरी महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र चार प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, जनवरी 2026 का महीना ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन के कारण विशेष महत्व रखता है. इस दौरान ग्रहों के गोचर का प्रभाव नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, राजनीति और वैश्विक परिस्थितियों पर भी पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं और 13 जनवरी 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा, जिसे नई शुरुआत और उन्नति का प्रतीक माना जाता है. सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के जातकों को नौकरी, प्रशासन और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनेंगे.

15 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे. 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से भौतिक सुखों में वृद्धि, आर्थिक लाभ और रिश्तों में मधुरता आने की संभावना है. वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल 15 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे. इसके बाद 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 22 फरवरी तक यहीं स्थित रहेंगे. मंगल का यह गोचर साहस, आत्मविश्वास और करियर में उन्नति के संकेत देता है. कई लोगों को पद-प्रतिष्ठा और मनचाही सफलता मिल सकती है.

बुध का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 17 जनवरी 2026 को मकर राशि में गोचर करेंगे. बुध का यह परिवर्तन व्यापार, निवेश, लेखन, संचार और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. मिथुन, वृश्चिक, मकर, मीन राशियों पर शुभ  एवं वृष, सिंह, तुला, कुंभ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा. इसके अलावा  मेष, कर्क, कन्या, धनु राशि पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा.

ग्रहों के अशुभ  प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सूर्य, शुक्र और बुध के गोचर से व्यापार में तेजी, रोजगार के नए अवसर और आय में वृद्धि के योग बनेंगे. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी कमी आ सकती है. वहीं दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर राजनीतिक अस्थिरता, आरोप-प्रत्यारोप, सीमा पर तनाव, आंदोलन, हड़ताल, हिंसा, बैंक घोटाले और वायुयान दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं की आशंका भी बन रही है. ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करें और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें. भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना, महामृत्युंजय मंत्र तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी लाभकारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP