‘तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’, टीचर की घिनौनी हरकत पर छात्राएं भड़कीं, स्कूल का गेट बंद कर शुरू किया प्रदर्शन
Last Updated:
Mau News: यूपी के मऊ में छात्राएं सड़कों पर उतर आई हैं और स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. जिला संयोजक अनन्या शर्मा बताती हैं कि आज हम सभी सोनिधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कालेज की 11 और 12 क्लास की छात्राओं को टीचर के दुर्व्यवहार पर धरना पर बैठना पड़ा है, क्योंकि जिस विद्यालय को मंदिर का दर्जा दिया जाता है.
मऊ: जिस विद्यालय को मंदिर का दर्जा दिया जाता है, उस विद्यालय के सैकड़ों छात्राओं ने अपने विद्यालय के टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्यालय के बाहर ताला लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. कहा जाता है कि माता-पिता से बढ़कर गुरु का दर्जा होता है, लेकिन गुरु ने ऐसे कारनामे किए कि छात्राओं को बेबश होकर विद्यालय प्रांगण के बाहर गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा और नारा लगाना पड़ा कि तेरी तानाशाही नहीं चलेगी. आइए जानते हैं कि आखिर वह कौन-सी वजह है, जिससे सैकड़ों छात्रों को स्कूल के बाहर गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठना पड़ा.
टीचर करता छात्राओं के साथ अश्लील हरकत
लोकल 18 से बात करते हुए ABVP की जिला संयोजक अनन्या शर्मा बताती हैं कि आज हम सभी सोनिधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कालेज की 11 और 12 क्लास की छात्राओं को टीचर के दुर्व्यवहार पर धरना पर बैठना पड़ा है, क्योंकि जिस विद्यालय को मंदिर का दर्जा दिया जाता है. उस विद्यालय में राजेश सिंह टीचर दारू पीकर प्रतिदिन स्कूल में पढ़ाने आता है और छात्राओं के साथ अभद्रता करता है, अभद्र टिप्पणी करता रहता है. इसका पूरा साथ विद्यालय की एक शिक्षिका रिचा त्रिपाठी द्वारा दिया जा रहा है और राजेश सिंह द्वारा लैब में ले जाकर छात्रों के साथ अश्लील हरकत की जाती है. इसकी शिकायत कई बार विद्यालय प्रशासन से की गई, लेकिन विद्यालय प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई.
कोचिंग में पढ़ने का बनाया जाता दबाव
रिचा त्रिपाठी और राजेश सिंह द्वारा सभी छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है कि यदि वह उनके कोचिंग सेंटर पर कोचिंग नहीं करती, तो उन्हें स्कूल में पढ़ाया नहीं जाएगा और उनके साथ हमेशा अभद्र और अश्लील हरकत करते हुए प्रताड़ित किया जाता है. जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज हार मानकर हम सभी छात्रों को स्कूल प्रांगण के गेट के बाहर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा.
जब इस विद्यालय के मैनेजर को लिखित शिकायत की गई, तो मैनेजर ने शिकायत पत्र फाड़कर फेंक दिया और कहा कि 2 महीने की बात है, सभी लोग मैनेज कर लें. क्या छात्राएं इस परिस्थिति में विद्यालय में पढ़ाई करेंगी, जहां उनके साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें की जा रही हों. हम छात्राएं तब तक धरने से नहीं उठेंगे, जब तक जिलाधिकारी आकर हमारी समस्याओं को नहीं सुनते हैं.
रिचा त्रिपाठी के खिलाफ नोटिस जारी
इस बाबत विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए राजेश सिंह को निकाल दिया गया है और रिचा त्रिपाठी के खिलाफ भी नोटिस जारी की जा रही है. विद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ पूरी तरह खड़ी है. उनके किए गए गलत कार्यों की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.