Ketu Gochar 2026। केतु गोचर 2026

Share to your loved once


Ketu Gochar 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ज्योतिष में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. हर नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नए मौके और कुछ अनजाने डर भी लेकर आता है. इसी कड़ी में साल की शुरुआत में ही ग्रहों की चाल लोगों के जीवन पर गहरा असर डालने वाली है. जनवरी 2026 के आखिरी दिनों में मायावी ग्रह केतु अपना नक्षत्र बदलने जा रहा है, जिसे ज्योतिष की नजर से काफी अहम माना जा रहा है. केतु को रहस्यमय ग्रह कहा जाता है. यह ग्रह अचानक होने वाली घटनाओं, सोच में बदलाव, आध्यात्मिक झुकाव और किस्मत के उतार-चढ़ाव से जुड़ा माना जाता है. कई बार केतु बिना किसी चेतावनी के इंसान की जिंदगी में बड़ा मोड़ ले आता है. कभी यह नुकसान देता है, तो कभी अचानक ऐसी कामयाबी देता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती. इस बार केतु का गोचर जनवरी 2026 के आखिर में होने जा रहा है और इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. मगर ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह बदलाव बेहद खास साबित हो सकता है. इन राशियों के लोगों को करियर, पैसा, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति जैसे मामलों में अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं, अगर आप भी जानना चाहते हैं कि केतु गोचर 2026 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है और कौन-सी 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, तो आगे पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. केतु ग्रह का गोचर 2026
केतु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका कोई ठोस आकार नहीं होता, लेकिन असर बहुत गहरा होता है. जनवरी 2026 के आखिरी दिनों में केतु अपना नक्षत्र और पद बदलने जा रहा है. इस बदलाव का असर व्यक्ति की सोच, फैसलों और जीवन की दिशा पर साफ दिख सकता है. केतु का गोचर कई लोगों के जीवन में अचानक बदलाव ला सकता है. कुछ लोगों को जहां पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी, वहीं कुछ को अपने जीवन की सच्चाई समझ में आएगी. इस दौरान आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है, मन पहले से ज्यादा शांत रह सकता है और लोग बेवजह की भागदौड़ से दूर रहना पसंद कर सकते हैं.

2. केतु गोचर 2026 का ज्योतिषीय महत्व
25 जनवरी 2026 को केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद से निकलकर प्रथम पद में प्रवेश करेगा. ज्योतिष में इस पद को तुलनात्मक रूप से बेहतर माना जाता है. इस स्थिति में केतु का असर थोड़ा नरम और फल देने वाला होता है. इस दौरान केतु व्यक्ति को दिखावे से दूर रखता है और असली चीजों की तरफ ले जाता है. कई लोग इस समय अपने जीवन के गलत रास्तों को छोड़कर सही दिशा पकड़ सकते हैं. खास बात यह है कि यह गोचर कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में आगे बढ़ने और मानसिक सुकून का रास्ता खोल सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए केतु का गोचर 2026 काफी अच्छा रहने वाला है. इस समय करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है. पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. पारिवारिक जीवन में चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं. मन पहले से ज्यादा शांत रहेगा और फैसले लेने में साफ सोच मदद करेगी.

4. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए केतु का यह गोचर धन और करियर दोनों के लिहाज से शुभ माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. जो लोग बदलाव की सोच रहे थे, उनके लिए रास्ते खुल सकते हैं. बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पुराने निवेश से लाभ होने के संकेत हैं. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस समय कन्या राशि के लोग अपने निजी जीवन पर भी ज्यादा ध्यान दे पाएंगे, जिससे रिश्तों में सुधार आएगा.

5. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर 2026 किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. इस समय अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. करियर में नई दिशा मिल सकती है और जो काम लंबे समय से अटके थे, उनमें गति आएगी. धनु राशि के लोगों को विदेश से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है. पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. मानसिक तौर पर यह समय काफी मजबूत रहने वाला है. पुराने डर और असमंजस दूर होंगे और जीवन को लेकर नजरिया साफ होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP