US Embassy Indian Students: भारतीय छात्रों को अमेरिका की खुली धमकी, कानून तोड़ा तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, तुरंत कर देंगे डिपोर्ट
Last Updated:
अमेरिका ने भारतीय छात्रों को सख्त चेतावनी दी है. अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अगर छात्रों ने वहां के कानूनों का उल्लंघन किया, तो न सिर्फ उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, बल्कि उनका वीजा रद्द कर हमेशा के लिए डिपोर्ट कर दिया जाएगा. जानिए क्या है अमेरिका की नई गाइडलाइन.
अमेरिकी एंबेसी ने भारतीय छात्रों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है.नई दिल्ली. अमेरिका में पढ़ाई का सपना देख रहे या वहां रह रहे भारतीय छात्रों के लिए खतरे की घंटी बज गई है. अमेरिकी दूतावास ने सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है, जिसे एक तरह से धमकी भी कहा जा सकता है. दूतावास ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी छात्र ने अमेरिका में कानूनों का उल्लंघन किया, तो उसका परिणाम बेहद बुरा होगा.
भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए छात्रों को आगाह किया है. दूतावास ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अमेरिकी वीजा पाना आपका कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है, बल्कि यह एक प्रीविलेज है. वहां जाने वाले हर वीजा होल्डर को स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करना ही होगा. कानून तोड़ा तो करियर खत्म दूतावास ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी कानूनों को तोड़ने के परिणाम गंभीर होंगे.
गिरफ्तारी और वीजा रद्द
अमेरिकी दूतावास ने कहा, अगर कोई छात्र गिरफ्तार होता है या किसी नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसका स्टूडेंट वीजा तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. सिर्फ वीजा ही रद्द नहीं होगा, बल्कि उस छात्र को अमेरिका से डिपोर्ट करके वापस भारत भेज दिया जाएगा. सबसे बड़ी चेतावनी यह है कि ऐसा करने वाले छात्र भविष्य में दोबारा कभी अमेरिका का वीजा पाने के लिए अयोग्य घोषित हो सकते हैं.
एजेंसियों की पैनी नजर
भारत, अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का सबसे बड़ा स्रोत है. वहां की एजेंसियां अब छात्रों पर, उनके काम करने के तरीकों पर और नियमों के पालन पर बारीक नजर रख रही हैं. दूतावास ने साफ कहा है कि नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें