‘तेरे से एक करोड़ रुपये चाहिए, नहीं दोगे तो…’, हरियाणा के मशहूर मिठाई विक्रेता से मांगी रंगदारी, पर्ची थमाने के बाद की धांय-धांय
Last Updated:
Panipat News: हरियाणा के पानीपत के समालखा में एक दुकान पर फायरिंग की गई है. इस केस में राजेंद्र मित्तल की दुकान पर शीलू डाहर और सुनील डाहर के नाम से रंगदारी मांगी गई. गोली लगने से शीशा टूटा औऱ दुकान मालिक का बेटा घायल हुआ है.पुलिस जांच में जुटी है, आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए. फिलहाल, पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीमें बनाई हैं.
R_HR_PANIPAT_RANSOM_DENAND_7JAN_SUMITपानीपत. हरियाणा के पानीपत के समालखा में एक दुकान पर फायरिंग के बाद रंगदारी मांगी गई. पुरानी गुड़ मंडी में सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने एक के बाद एक चार गोलियां चलाई और फिर मौके पर रंगदारी के लिए पर्ची फेंकी.उधर, गोली दुकान के शीशे में लगी और कांच लगने से मालिक घायल हो गया. पुलिस ने मौके से तीन खोल बरामद किए. साथ ही घायल दुकानदार को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.
दरअसल, मिठाई की दुकान चलाने वाले राजेंद्र मित्तल की दुकान पर उनका बेटा मनोज मित्तल काउंटर बैठा हुआ था. इसी दौरान दो बदमाश बर्फी खरीदने की बात करते हुए दुकान पर आए. उन्होंने मनोज को एक पर्ची थमा दी, जिसमे लिखा था कि मैं शीलू डाहर हूं, तेरे से एक करोड़ रुपये चाहिए और तेरे पास दो दिन का समय है. नहीं दोगे तो मार दिया जाएगा. पुलिस के पास जा या कहीं भी जा, पैसे देने से ही काम चलेगा.
पर्ची के नीचे सुनील डाहर लिखा है. इसके बाद तीन युवक बाइक पर आए और चार गोलियां दुकान के अंदर बैठे मालिक पर चलाई, लेकिन गोलियां शीशे पर लगी. नौकर ने घटना की सूचना मनोज के परिजनों और पुलिस को दी.
जांच अधिकारी गुलशन ने बताया की गुड़मंडी में दुकानदार पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और मौके से तीन खोल बरामद किए गए. गोली शीशे पर लगी है और पुलिस की FSL की टीम को मौके से सैंपल लिए हैं. उधऱ, रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीनों सीआईए, एएनसी स्टाफ और थाना सहित चौकी पुलिस जुटी हुई है.
दुकान के नौकर ने बताया कि पर्ची देने के बाद आरोपी बाहर चले गए थे और फिर गोलियां चलाईं.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें