शाहरुख खान को देशद्रोही कहने वाले संगीत सोम खुद बड़े मीट-शराब करोबारी हैं,सपा विधायक अतुल प्रधान ने कर दी CBI जांच की मांग

Share to your loved once


Last Updated:

Meerut News: मेरठ के सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक और बीजेपी नेता संगीत सोम की कंपनियों को लेकर एक बार फिर तीखे हमले किए हैं. अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि संगीत सोम मीट की कंपनियां चलाते हैं और बीफ से जुड़े कारोबार में शामिल रहे हैं. इतना ही नहीं शराब के व्यवसाय से भी उनका सम्बन्ध है.

ख़बरें फटाफट

शाहरुख को देशद्रोही कहने वाले संगीत सोम पर सपा के अतुल प्रधान का बड़ा आरोपMeerut News; बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर सपा के अतुल प्रधान का गंभीर आरोप

मेरठ. मेरठ के सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम की कंपनियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. अतुल प्रधान ने कहा कि संगीत सोम की कंपनियों की जांच होनी चाहिए. अतुल प्रधान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संगीत सोम मीट का कारोबार करते रहे हैं और उनकी कंपनी से बीफ की सप्लाई होती है. इतना ही नहीं वे शराब का कारोबार करते रहे हैं.

उन्होंने संगीत सोम की कंपनियों की जांच ईडी से करने की मांग की है. साथ ही शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी को लेकर भी अतुल प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. अतुल प्रधान ने कहा है कि शाहरुख खान देश के नागरिक हैं. हाल ही में बांग्लादेश के नंबर से संगीत सोम को आई धमकी को लेकर भी अतुल प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. अतुल प्रधान ने कहा कि सुरक्षा रिव्यू का वक्त आ गया है, इसलिए एक बार फिर ऐसे मामले आ रहे हैं. उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

संगीत सोम को मिली थी धमकी

अतुल प्रधान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब संगीत सोम को बांग्लादेश से जुड़े नंबर से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. यह धमकी शाहरुख खान के स्वामित्व वाली आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को शामिल करने के विवाद के बाद आई थी. संगीत सोम ने इस दौरान शाहरुख खान को ‘गद्दार’ तक कह डाला था, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मची हुई है.

2022 के बाद से ही दोनों के बीच तनातनी

सरधना के वर्तमान विधायक अतुल प्रधान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच राजनीतिक तनातनी नई नहीं है. 2022 के विधानसभा चुनाव में अतुल प्रधान ने संगीत सोम को हराकर सरधना सीट पर कब्जा किया था. तब से दोनों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक तरफ हिंदुत्व के मुद्दे पर सक्रिय संगीत सोम हैं, तो दूसरी तरफ अतुल प्रधान उनकी पुरानी कंपनियों और बयानों को चुनौती दे रहे हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

शाहरुख को देशद्रोही कहने वाले संगीत सोम पर सपा के अतुल प्रधान का बड़ा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP