‘हम गॉसिप की उम्मीद कर रहे थे’, ब्रेकअप के बाद भी रणबीर से नहीं जलती थीं दीपिका पादुकोण, कायम की थी खास मिसाल
Last Updated:
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रहीं. लेकिन ‘ये जवानी है दीवानी’ के को-एक्टर नवीन कौशिक ने हाल ही में खुलासा किया कि सेट पर दोनों के बीच किसी तरह की जलन या टकराव नहीं दिखा. उन्होंने कहा, ‘हम गॉसिप की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ.’ दोनों ने पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ काम कर एक खास मिसाल कायम की.
रणबीर और दीपिका ने ब्रेकअप के बाद ‘ये जवानी है दीवानी’ में पहली बार साथ नजर आए थे. नई दिल्ली. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. खासतौर पर 2013 की सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को लेकर आज भी फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी है. यह फिल्म दोनों की ब्रेकअप के बाद पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म थी, ऐसे में उस दौर में अक्सर यह सवाल उठता रहा कि क्या शूटिंग के दौरान दोनों के बीच तनाव या लड़ाई हुई थी. अब इस सवाल का जवाब फिल्म में काम कर चुके को- स्टार नवीन कौशिक ने दिया है, जो इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं.
‘धुरंधर’ के ‘डोंगा’ का किरदार निभाने वाले नवीन कौशिक ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. ‘धुरंधर’ ने साल 2025 के जाते-जाते झंडे गाड़ दिए. नवीन कौशिक फिल्म की सफलता और अपने रोल के साथ अपनी पुरानी फिल्मों को लेकर भी बात कर रहे हैं.
‘हम गॉसिप की उम्मीद कर रहे थे’
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में नवीन ने फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते पर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कोई दूरी या जलन देखने को नहीं मिला. दोनों स्टार्स सेट पर पूरी तरह प्रोफेशनल थे. उन्होंने कहा, ‘हर कोई सोच रहा था कि कहीं लड़ाई हो जाएगी, हम भी इंतजार कर रहे थे कि अगर कुछ ड्रामा हुआ तो गॉसिप्स करने को मिलेगा. लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ. वे बिल्कुल प्रोफेशनल थे.’
दीपिका की जमकर की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, ‘शूटिंग बेहद कठिन थी, खासकर लोकेशन्स की वजह से. हम बहुत खड़ी पहाड़ियों पर शूट कर रहे थे, कभी-कभी 10 फीट सीधे चढ़कर. इसके बावजूद, पूरी कास्ट और क्रू के बीच पार्टियां होती थीं. दोनों बहुत मिलनसार और अच्छे थे. न रोमांटिक स्पार्क था, न जलन. वे सबके साथ बातचीत के लिए खुले थे.’ नवीन ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वे सबसे प्रोफेशनल एक्टर हैं, जिन्हें उन्होंने देखा है. दीपिका हमेशा टाइम पर आतीं, तैयार रहतीं और मुस्कुराकर सबका वेलकम करतीं. उनके चेहरे पर कभी कोई तनाव नहीं दिखता था.
ब्रेकअप के बाद 2 फिल्में की साथ
रणबीर और दीपिका की पहली मुलाकात साल 2008 में ‘बचना ऐ हसीनो’ के दौरान हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और लगभग दो साल तक रिलेशनशिप चली, लेकिन 2010 में ब्रेकअप हो गया. इसके बाद उन्होंने साल 2013 ‘ये जवानियां है दीवानी’ और 2015 में ‘तमाशा’ में साथ काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई.
ये जवानियां है दीवानी का बजट और कलेक्शन
आपको बता दें कि ‘ये जवानियां है दीवानी’ को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया. फिल्म में कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म का बजट 75 करोड़ था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 318 करोड़ कमाए और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें