Ridhima Pathak Bangladesh Premier League: भारतीय स्पोर्ट्स एंकर को बांग्लादेश प्रीमियर लीग से निकाला? रिद्धिमा पाठक ने खुद बताई सच्चाई
Last Updated:
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया कि उसने मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के होस्टिंग पैनल से भारतीय एंकर रिद्धिमा पाठक को हटा दिया है. रिद्धिमा बांग्लादेश में पाकिस्तान की जैनब अब्बास के साथ बीपीएल 2025-26 की सह-मेजबानी कर रही थीं, लेकिन अब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है.
रिद्धिमा पाठक भारतीय स्पोर्ट्स एंकरनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बढ़ती तनातनी और खराब संबंधों के बीच रिद्धिमा पाठक को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एंकरिंग पैनल से निकाले जाने की खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर इस खबर के आग की तरह फैलते ही खुद रिद्धिमा पाठक ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है और इन खबरों का खंडन किया है. रिद्धिमा की माने तो उन्हें किसी ने निकाला नहीं बल्कि मौजूदा राजनीतिक माहौल के कारण उन्होंने खुद टी-20 लीग से अपना नाम वापस लिया है.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने बयान में रिद्धिमा पाठक ने खुद को निकाले जाने की बात को अफवाह करार दिया, वह लिखती हैं:
पिछले कुछ घंटों में यह अफवाह फैल रही है कि मुझे बीपीएल से ‘बाहर’ कर दिया गया है. यह सच नहीं है. मैंने व्यक्तिगत रूप से बीपीएल से बाहर होने का फैसला किया है. मेरे लिए मेरा देश सर्वोपरि है और मैं क्रिकेट को किसी भी व्यक्तिगत कार्य से कहीं अधिक महत्व देता हूं. मुझे सालों तक ईमानदारी, सम्मान और जुनून के साथ इस खेल की सेवा करने का सौभाग्य मिला है यह नहीं बदलेगा. मैं सत्यनिष्ठा, स्पष्टता और खेल भावना के लिए खड़ा रहूंगा. सपोर्ट के लिए संपर्क करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. आपके संदेशों का मेरे लिए बहुत महत्व है. क्रिकेट सच्चाई का हकदार है. बस. मेरी ओर से इस पर कोई और टिप्पणी नहीं.
View this post on Instagram