There is a different taste in eating hot chilli bhajiya in the cold season, the spicy recipe of chilli bhajiya can be prepared quickly at home… – Himachal Pradesh News

Share to your loved once


Mirchi Bhajiya Spicy Recipe: घर में बनने वाली मिर्ची भजिया का स्वाद का अलग ही मजा है, ठंड के मौसम में गरमा-गरम मिर्ची भजिया खाने का मजा ही अलग होता है, बड़ी हरी मिर्च में बेसन और मसालों का लेप लगाकर बनाई जाने वाली यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है, चटनी या चाय के साथ परोसी जाने वाली मिर्ची भजिया हर किसी को खूब पसंद आती है, घर में बनने वाली मिर्ची भजिया का स्वाद बाजार के भजिया से भी बेहतर होता है,

घर में कैसे बनाएं मिर्ची भजिया
मिर्ची भजिया बनाने के लिए ये जरूरी सामान की जरूरत होती है. बड़ी हरी मिर्च (कम तीखी वाली), बेसन, चावल का आटा (कुरकुरेपन के लिए), अजवाइन, लाल मिर्च, पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, बेकिंग सोडा, तलने के लिए तेल ये सामान की जरूरत होती है.

मिर्ची भजिया बनाने की विधि
घर में चटपटा मिर्ची भजिया बनाने के लिए सबसे पहले  बाजार से बड़ी मोटी वाली हरी मिर्च खरीदकर लाए और इस हरी मिर्च को घर में अच्छी तरह धोकर सुखा लें, अब मिर्च के बीच में हल्का हल्का चीरा लगाएं और अगर तीखापन कम करना है तो बीज निकाल दें, नई निकलेंगे फिर भी कोई बात नई, उसके बाद मिर्च के अंदर थोड़ा नमक या अमचूर हल्की हल्की चुटकी से लगा सकते हैं.

• अब एक बड़े बर्तन में बेसन डाले और उसके बाद कुरकुरा करना है तो चावल का आटा डाल सकते हैं नहीं डालेंगे तो कुरकुरा नहीं बनेगा, अब इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें, अंत में बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.

• अब उसके बाद गैस ऑन करे और कढ़ाही में तेल डालकर तेल गरम करें, तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, उसके बाद, अब एक मिर्च को बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालें, इसी तरह सभी मिर्च को तलते जाएं, इस मिर्ची भजिया को बीच-बीच में छारा की सहायता से पलटते रहें,  ताकि वे सभी तरफ अच्छी से  सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं, जब भजिया अच्छे से तला जाएं, तो उन्हें छन्नी की सहायता से छान कर निकालतें जाएं.अब आपका चटपटा मिर्ची भजिया बनकर तैयार हो गया है.

• अब इस गरमागरम मिर्ची भजिया को हरी धनिया-पुदीना चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. वहीं, इसके ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें, तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा और खाने में मजा आ जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP