अदा शर्मा को क्या हो गया? चेहरे पर लपेटी पट्टियां, कोई सर्जरी या किसी फिल्म की तैयारी, फैंस की बढ़ी चिंता

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा के चेहरे पर पट्टियां लिपटी देख फैंस परेशान हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनका पूरा चेहरा सफेद पट्टियों से ढका नजर आया, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. यह कोई सर्जरी है या किसी फिल्म की तैयारी. चलिए बताते हैं…

अदा शर्मा को क्या हो गया? चेहरे पर लपेटी पट्टियां, सर्जरी या फिल्म की तैयारीअदा शर्मा का ये रूप देख फैंस परेशान हो रहे हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक हलचल तेज हो गई है. हाल ही में सामने आई उनकी कुछ तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है, जिनमें उनके चेहरे पर पट्टियां बंधी हुई नजर आ रही हैं. इन विजुअल्स के सामने आते ही तरह-तरह के सवाल उठने लगे. क्या अदा शर्मा ने कोई सर्जरी करवाई है, क्या वह किसी हादसे का शिकार हुई हैं या फिर यह किसी अपकमिंग फिल्म की तैयारी का हिस्सा है?

फिल्मों में किसी भी किरदार को जीवंत करने के लिए सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि लुक का परफेक्ट होना भी बहुत जरूरी होता है. किसी भी किरदार के लुक को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, जैसे अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘पा’ में ऑरो के किरदार के लिए की थी. उनके चेहरे पर कई लेयरिंग के साथ लुक को जीवंत किया गया था, लेकिन अब अदा शर्मा भी परफेक्ट लुक पाने के लिए बहुत मेहनत करती दिख रही हैं.

चेहरे पर लपेटी पट्टियां

अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए लुक टेस्ट करती दिख रही हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस के चेहरे पर सफेद पट्टी से लेयरिंग की जा रही है और कई लिक्विड भी डाले गए हैं, जिसके बाद गोरिल्ला के चेहरे को बनाने की कोशिश की जा रही है. लुक के लिए एक्ट्रेस और टीम को पूरे दो घंटे लगे और इन दो घंटों में एक्ट्रेस को सांस लेने में भी परेशानी हुई.

वीडियो पोस्ट कर क्या बोलीं अदा

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘एक्टर बनना है तो सांस लेना छोड़ दो. नया साल, नया चेहरा. नया साल, नया काल, वही हाल. फोन उठाना मेरी क्षमता के बाहर है, और ये लगातार 2 घंटे तक रहा है. मैं गंभीर रूप से क्लॉस्ट्रोफोबिक हूं, लेकिन प्यार के लिए क्या करना पड़ता है?’ कैप्शन से साफ है कि अदा को लुक क्रिएट करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने प्यार यानी एक्टिंग के लिए वे हर हद को पार कर सकती हैं. वहीं, यूजर्स भी अदा की हिम्मत की दाद दे रहे हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP