Makar Sankranti Remedies : मकर संक्रांति पर तिल के उपाय बदल सकते हैं किस्मत, हर दोष होंगे दूर, इस बार चूकिएगा मत

Share to your loved once


Last Updated:

Makar Sankranti Remedies : सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. यह दिन दान, पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए खास है. इस दिन तिल से जुड़ा कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है. ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या के पंडित कल्कि राम से बात की.

ayi

मकर संक्रांति के दिन लोग तिल, गुड़, चूड़ा और दही का सेवन और दान करते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मकर संक्रांति पर तिल से जुड़ा कुछ उपाय करने से कई तरह की सफलता भी प्राप्त होती है. चलिए विस्तार से जानते हैं.

ayi

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन अगर तिल से जुड़ा कुछ खास उपाय किया जाए तो शनि दोष, सूर्य दोष और पितृ दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है. नकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म होता है. धन आगमन के मार्ग भी खुलते हैं. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. मकर संक्रांति के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए.

ayodhya

अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो फिर मकर संक्रांति के दिन तिल के तेल का दीपक भगवान शनि के मंदिर में प्रज्वलित करना चाहिए. स्नान करने के बाद तिल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से शनि दोष के प्रभाव में कमी आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्त्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर आप पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद काले तिल का दान करते हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

ayodhya

अगर आप सूर्य दोष से परेशान हैं तो ऐसी स्थिति में मकर संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. अर्घ्य देने के बाद तांबे के लोटे में काले तिल और फूलों के साथ अछत डालकर भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करें. ऐसा करने से सूर्य दोष के प्रभाव कम होते हैं.

ayodhya

अगर आप पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. दीपक जलाने के बाद पूर्वजों का स्मरण करना चाहिए. मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और दोष का प्रभाव भी कम होता है.

ayodhya

अगर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन काला तिल और गुड़ का दान करें. गरीब जरूरतमंद लोगों को ठंड कपड़े देना चाहिए. माता लक्ष्मी का अनुसरण करना चाहिए. ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

मकर संक्रांति पर तिल के उपाय बदल सकते हैं किस्मत, हर दोष होंगे दूर, चूकिएगा मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP