yuvraj statement on gill and abhishek शुभमन को युवराज ने बताया बेहतर बल्लेबाज, अभिषेक को क्यों बताया 4 कदम पीछे

Share to your loved once


Last Updated:

yuvraj statement on gill and abhishek युवराज ने कहा कि जब उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को ट्रेन करना शुरू किया, तभी उन्हें महसूस हो गया था कि शुभमन गिल एक स्तर ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान औसत क्रिकेटर की तुलना में चार गुना अधिक मेहनती हैं और जब भी उन्हें बल्लेबाज़ी को लेकर कोई सुझाव दिया गया, तो उन्होंने उसे खुशी-खुशी अपने खेल में अपनाया

शुभमन को युवराज ने बताया बेहतर बल्लेबाज, अभिषेक को क्यों बताया 4 कदम पीछेयुवराज सिंह ने शुभमन गिल को बताया अभिषेक शर्मा से बेहतर बल्लेबाज

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच का अंतर बताया है और दावा किया है कि गिल, शर्मा से एक कदम आगे हैं. बाएं हाथ के इस दिग्गज ने पंजाब के इन दोनों युवा खिलाड़ियों को मेंटर किया है, उनकी बल्लेबाज़ी तकनीक को निखारा है और नेट्स में उनकी मेहनत पर व्यक्तिगत रूप से नज़र रखी है. युवराज ने याद किया कि उन्होंने कोविड काल से ठीक पहले गिल और अभिषेक के साथ काम करना शुरू किया था और बताया कि क्यों गिल, अभिषेक से बेहतर साबित हुए.

केविन पीटरसन से बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि जब उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को ट्रेन करना शुरू किया, तभी उन्हें महसूस हो गया था कि शुभमन गिल एक स्तर ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान औसत क्रिकेटर की तुलना में चार गुना अधिक मेहनती हैं और जब भी उन्हें बल्लेबाज़ी को लेकर कोई सुझाव दिया गया, तो उन्होंने उसे खुशी-खुशी अपने खेल में अपनाया.

अभिषेक से 4 कदम आगे शुभमन

युवराज ने कहा,मैंने कोविड से ठीक पहले इन दोनों के साथ काम करना शुरू किया था और जाहिर तौर पर मुझे महसूस हुआ कि शुभमन एक स्तर ऊपर हैं, एक कदम आगे. वह तब तक भारत के लिए दो मैच खेल चुके थे और मैं देख सकता था कि यह खिलाड़ी औसत क्रिकेटर से चार गुना ज़्यादा मेहनती है. हर बार जब मैं उन्हें कुछ बताता, वह उसे खुशी से अपनी बल्लेबाज़ी में अपनाते थे. और यही वजह है कि वह आज इस मुकाम पर हैं. गिल और अभिषेक के बीच फर्क बताते हुए युवराज ने कहा कि गिल ज्यादा निरंतरता के साथ खेलते हैं क्योंकि वह क्रीज़ पर खुद को समय देते हैं, जबकि अभिषेक निडर अंदाज़ में खेलते हैं और जोखिम लेने से नहीं डरते.

अभिषेक के लिए कैसे बनाया प्लान ?

युवराज ने बताया कि उन्होंने अभिषेक शर्मा को कैसे तराशा और यह सुनिश्चित किया कि वह चार साल के भीतर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करें. युवराज ने आगे कहा,मैं अभिषेक से कहता हूं कि अगर तुम तीन छक्के और तीन चौके मारकर चार रन लेते हो, तो रन उतने ही होते हैं. क्या तुम जोखिम कम कर सकते हो? अगर तुम्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है, तो या तो असरदार पारी खेलो या शतक बनाओ. समस्या यह है कि आज के खिलाड़ी 40 या 36 गेंदों में शतक बनाना चाहते हैं. 50-55 गेंदों में शतक बनाकर खुश नहीं होते. मुझे लगता है कि शुभमन के प्रदर्शन में निरंतरता इसलिए है क्योंकि वह खुद को समय देते हैं अभिषेक उस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं.

homecricket

शुभमन को युवराज ने बताया बेहतर बल्लेबाज, अभिषेक को क्यों बताया 4 कदम पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP