vahan kharidne ka shubh muhurat 2026 | january to december vehicle purchase auspicious dates check new year calendar 2026 | नए साल 2026 में नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त | वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026
Last Updated:
Vahan Kharidne Ka Shubh Muhurat 2026 Dates: नए साल के प्रारंभ के साथ लोगों में नई गाड़ी खरीदने को लेकर भी उत्सुकता रहती है. नए साल में लोगों को लेटेस्ट मॉडल की गाड़ियां नई तकनीक के साथ आती हैं, जो लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं का खास ख्याल रखती हैं. नए साल 2026 में आपको नई कार या बाइक लेनी है तो आपको शुभ दिन या तरीख की जानकारी होनी चाहिए. शुभ मुहूर्त में खरीदी गई गाड़ी व्यक्ति के लिए उन्नतिदायक मानी जाती है. उसे चलाने वाला व्यक्ति सुरक्षित रहता है. पंचांग से जानते हैं नए साल में गाड़ी खरीदने के शुभ मुहूर्त कौन कौन से हैं? जनवरी से दिसंबर तक कार और बाइक खरीदने का मुहूर्त जानने के लिए देखें कैलेंडर.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026: नए साल 2026 के 12 महीने जनवरी से लेकर दिसंबर तक गाड़ी खरीदने के कई शुभ मुहूर्त हैं. पंचांग के अनुसार, जनवरी में 10, फरवरी में 5, मार्च में 10, अप्रैल में 9, मई में 5, जून में 4, जुलाई में 9, अगस्त में 10, सितंबर में 8, अक्टूबर में 5, नवंबर में भी 5 और दिसंबर में 8 वाहन खरीद मुहूर्त हैं. इस प्रकार से नए साल 2026 में गाड़ी खरीदने के कुल 88 शुभ मुहूर्त हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 जनवरी: अगर आपको जनवरी में वाहन खरीदना है तो आप 1, 2, 4, 5, 11, 12, 14, 21, 28 और 29 तारीख को खरीद सकते हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 फरवरी: फरवरी में कार, बाइक या अन्य गाड़ी खरीदनी है तो आप 1, 6, 11, 26 और 27 तारीखें शुभ हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 मार्च: जिसे मार्च में नई गाड़ी खरीदनी है तो वो 1, 5, 6, 8, 9, 15, 16, 23, 25 और 27 तारीख में से किसी भी शुभ दिन खरीद सकते हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 अप्रैल: इस माह में वाहन खरीदने की शुभ तारीखें 1, 2, 3, 6, 12, 13, 20, 24 और 29 हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 मई: अगर आपको मई में नई कार, बाइक या दूसरी कोई गाड़ी खरीदनी है तो शुभ तारीखें 1, 4, 10, 11 और 14 हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 जून: इस महीने में नई गाड़ी खरीदने का शुभ दिन 17, 22, 24 और 25 तरीख को है.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 जुलाई: आपको जुलाई में गाड़ी खरीदना है तो शुभ तारीखें 2, 3, 5, 8, 12, 19, 24, 29 और 30 हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 अगस्त: अगस्त में 7, 9, 10, 16, 17, 20, 26, 27, 28, और 31 तारीखों में नई गाड़ी खरीद सकते हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 सितंबर: इस महीन में गाड़ी खरीदने का शुभ दिन 4, 6, 7, 13, 14, 16, 17 और 24 तारीख को हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 अक्टूबर: इस माह में नई कार, मोटरसाइकिल या अन्य कोई गाड़ी खरीदनी है तो आप 21, 22, 25, 18 और 30 तारीख में खरीद सकते हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 नवंबर: इस माह में नई गाड़ी खरीदने की शुभ तारीखें 1, 6, 25, 26 और 29 हैं.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026 दिसंबर: साल के अंतिम माह दिसंबर में नई गाड़ी खरीदने के शुभ दिन 3, 4, 6, 13, 14, 23, 30 और 31 तारीखों में हैं.