राइस फ्लोर ओट्स डोसा रेसिपी: झटपट हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए आसान तरीका.
Last Updated:
आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है, राइस फ्लोर और ओट्स डोसा एक ऐसा आसान और पौष्टिक विकल्प है, जो केवल 15 मिनट में तैयार हो जाता है. इसके लिए घंटों पहले दाल-चावल भिगोने की जरूरत नहीं है. आवश्यक सामग्री में चावल का आटा, ओट्स, दही, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और हल्का तेल शामिल हैं. इसे बनाने के लिए आटा और ओट्स का बैटर तैयार करें, सब्ज़ियाँ मिलाएं और नॉन-स्टिक तवे पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. यह डोसा नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसा जा सकता है.
हैदराबाद. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर वक्त की कमी के चलते हम सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं या फिर कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आपके पूरे दिन की कार्यक्षमता को तय करता है? अगर आप भी सुबह के लिए किसी ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो झटपट बने तेल में कम हो और पचने में आसान हो तो राइस फ्लोर ओट्स डोसा आपके लिए बेस्ट विकल्प है. इस डोसा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपको घंटों पहले दाल-चावल भिगोने या खमीर उठाने की जरूरत नहीं है.
यह केवल 15 मिनट में तैयार हो जाता है और आपको दिनभर एनर्जेटिक रखता है. इसके लिए जरूरी सामग्री भी घर में आसानी से मिल जाती है, एक बेहतरीन और क्रिस्पी डोसा बनाने के लिए आपको चाहिए, चावल का आटा 1 कप, ओट्स आधा कप, दही आधा कप, सब्जियां बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, मसाले में 1 छोटा चम्मच जीरा और नमक स्वादानुसार, जरूरत के अनुसार पानी और हल्का तेल.
इसे बनाने की विधि
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा, दरदरे पिसे ओट्स और दही डालें. इसमें स्वादनुसार नमक और पानी मिलाकर एक पतला घोल तैयार कर लें. ध्यान रहे, घोल जितना पतला होगा, डोसा उतना ही जालीदार और क्रिस्पी बनेगा. अब इस घोल में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, जीरा और हरा धनिया डालें. इसे अच्छे से मिलाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि ओट्स पानी सोख लें और बैटर सेट हो जाए. नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें. अब बैटर को तवे के किनारों से शुरू करते हुए बीच की तरफ फैलाएं.
इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि किनारे खुद-ब-खुद तवे को न छोड़ दें. जब डोसा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी हल्का सेंक लें. आपका गरमा-गरम हेल्दी ओट्स डोसा तैयार है. इसे अपनी पसंदीदा नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ एंजॉय करें. अगर आप इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो बैटर में कद्दूकस की हुई गाजर या बारीक कटी पालक भी डाल सकते हैं.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें