Who is Aman Rao Double Century Vijay Hazare Trophy: कौन हैं अमन राव, विजय हजारे ट्रॉफी में ठोकी डबल सेंचुरी, अमेरिका में हुआ जन्म, IPL में भी खेलेंगे

Share to your loved once


Last Updated:

Aman Rao Vijay Hazare Trophy Double Century: महज 21 साल के अमन राव ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए बंगाल के खिलाफ पहले तो 108 गेंद में शतक जड़ा, लेकिन उसके बाद टॉप गियर लगाते हुए देखते ही देखते डबल सेंचुरी पूरी कर डाली. अमन विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाने वाले नौवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, आकाश दीप और शाहबाज अहमद जैसे गेंदबाजों के खिलाफ इतनी बड़ी पारी खेली.

कौन हैं अमन राव, विजय हजारे ट्रॉफी में ठोकी डबल सेंचुरी, अमेरिका में हुआ जन्मअमन राव का विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक

राजकोट: अमेरिका में पैदा हुए हैदराबाद के बल्लेबाज अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल जैसे मजबूत बॉलिंग अटैक के सामने डबल सेंचुरी जड़कर तहलका मचा दिया. निरंजन शाह स्टेडियम में एलीट लिस्ट-ए मुकाबले में अमन ने 154 गेंद में 200 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 13 छक्के जमाए. 129.87 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले अमन की इस शानदार पारी के बूते ही पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद स्कोरकार्ड पर पांच विकेट खोकर 352 रन बना पाया.

शमी-आकाशदीप-मुकेश कुमार सरीखे बॉलर्स की पिटाई
आपको जानकर हैरानी होगी कि अमन राव ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. इस दौरान उन्होंने अपने 200 में से 120 रन मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों के खिलाफ बनाए. तीनों ही गेंदबाज भारत के लिए खेल चुके हैं और अगर उनके इंटरनेशनल मैच जोडे़ जाए तो अमन ने 233 अंतरराष्ट्रीय अनुभवी गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में लगाया दांव
आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में अमन राव को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा है. ये उनका विजय हजारे ट्रॉफी में उनका सिर्फ तीसरा ही मैच था. अमन राव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 सीजन के दौरान मुंबई के खिलाफ अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी से सबका ध्यान खींचा था. उस पारी में उन्होंने 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के पहले ही ओवर में 24 रन बनाए थे.

शमी ने 10 ओवर में लुटाए 70 रन
मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 70 रन देकर तीन विकेट लिए, हालांकि सबसे सफल गेंदबाज भी वही रहे. आकाशदीप ने आठ ओवर्स में बिना किसी विकेट के 78 रन खर्च कर दिए. मुकेश कुमार भी अपने 10 ओवर का स्पैल पूरा नहीं डाल पाए. मुकेश के सात ओवर्स में 55 रन बन गए.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

कौन हैं अमन राव, विजय हजारे ट्रॉफी में ठोकी डबल सेंचुरी, अमेरिका में हुआ जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP