साली दूध में पान मसाला मिलाकर लाई, जीजा ने पूछा- ऐसा क्यों किया? मिला ऐसा जवाब, हंसते-हंसते पेट दर्द करने लगेगा

Share to your loved once


Last Updated:

Jija-Sali Jokes: जीजा-साली के बीच अक्सर कई ऐसी हाजिर जवाबी होती है, जो लोगों को खूब हंसाती है. कभी जीजा, साली को तो कभी साली, जीजा को अपनी बातों से छेड़ते हैं. आज आपको ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले सुनाने वाले हैं, जिसे सुन हंसते-हंसते आप थक जाएंगे. जीजा-साली के बीच एक ये जोक्स आपका दिन बना देंगे और पूरे दिन आप खुशी-खुशी रहेंगे.

साली दूध में पान मसाला मिलाकर लाई, जीजा ने पूछा- ऐसा क्यों किया? मिला ये जवाबजीजा-साली चुटकुले (सांकेतिक तस्वीर)

जीजा-साली चुटकुले: कहते हैं कि जीवन में हमेशा हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से शरीर स्वस्थ रहता है और आपकी उम्र भी बढ़ती है. आपके शरीर का ध्यान रखते हुए आज हम आपको जीजा-साली के बीच कुछ ऐसी हाजिर जवाबी के मजेदार चुटकुले सुनाने वाले हैं, जिसको सुन हंसते-हंसते आप थक जाएंगे. जीजा-साली के बीच एक ये जोक्स आपका दिन बना देंगे और पूरे दिन आप खुशी-खुशी रहेंगे.

  1. साली ने जीजा से कहा- जीजा जी, क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
    जीजा ने जवाब दिया- नहीं साली जी, कुछ और बताओ. मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं.
    साली ने तुरंत कहा- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं.
    जीजा ने फटाक से बोला- कहां है वो शेर, जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
  2. साली ने जीजा से पूछा- जीजा जी, आप दीदी को किस नाम से बुलाते हैं?
    जीजा ने जवाब दिया- गूगल डार्लिंग.
    साली ने हंसते हुए पूछा- ये कैसा नाम हुआ?
    जीजा ने बोला- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं.
  3. जीजा ने साली को बताया- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है.
    साली ने उत्सुकता से पूछा- कौन सा फायदा जीजा जी?
    जीजा ने जवाब दिया- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.
  4. एक लड़का पहली बार अपने ससुराल आता है और उसका सामना साली से होता है.
    साली कहती है- ये लीजिए जीजा जी, केसर वाला दूध.
    जीजा ने कहा- इसमें से तो अजीब सी महक आ रही है.
    साली ने जवाब दिया- वो केसर खत्म हो गया था, तो मैंने आपकी पॉकेट से पान मसाला निकालकर डाल दिया.
    जीजा ने सवाल किया- वो क्यों?
    साली ने हंसते हुए कहा- क्योंकि इसके दाने-दाने में है केसर का दम.
  5. जीजा से साली को छेड़ते हुए कहा- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी.
    साली बोली- अरे जीजा जी, समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती.
    जीजा से तुरंत जवाह दिया- बस मुझे यही साबित करना था, तुम्हारी दीदी कितनी समझदार हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeajab-gajab

साली दूध में पान मसाला मिलाकर लाई, जीजा ने पूछा- ऐसा क्यों किया? मिला ये जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP