चूल्हा या गैस? किस पर बनी रोटी खाने में होती है ज्यादा फायदेमंद, जानिए क्या कहते है डाइटिशियन
Last Updated:
Health Tips: हर कोई अपनी सेहत को अच्छा और स्वस्थ्य रखना चाहता है. ऐसे में देखा जा रहा है कि लोग अब पुराने समय की चीजों की ओर बढ़ रहे हैं. जहां पहले लोग चूल्हे की बनी रोटी खाते थे, एक समय बाद वह गैस पर बनी रोटी खाने लगे. मगर अब देखा जा रहा है कि फिर से लोगों की पहली पसंद चूल्हा बन रहा है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट क्या कहते है. चूल्हा और गैस में से किस पर बनी रोटी होती है ज्यादा फायदेमंद.
मुरादाबाद: शायद आप सुनकर हैरान होंगे मगर यह सच है कि आज भी मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में चूल्हे की बनी रोटी का चलन चलता आ रहा है. वहां पर लोग गैस की रोटी बहुत कम खाते हैं, तो वहीं इन दिनों बढ़ती बीमारियों के चलते लोग चूल्हे की रोटी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आज भी लोगों का मानना है कि चूल्हे की रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और गैस की रोटी सेहत के लिए नुकसान दायक होती है. मगर अब चलिए जानते हैं कि एक्सपर्ट कौन सी रोटी खाने की सलाह देते हैं. उन्होंने कौन सी रोटी सेहत के लिए फायदेमंद बताई और कौन सी नुकसानदायक.
जिला अस्पताल में डाइटिशियन के पद पर तैनात डॉक्टर सपना सिंह ने बेहद ही चौंका देने वाली बात बताई. उन्होंने साफतौर पर कहा कि चूल्हे की रोटी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है. चूल्हे की रोटी शरीर को अत्यधिक पौष्टिक देती है. उन्होंने समझाते हुए बताया कि दरअसल चूल्हे पर जो रोटी बनती है वह धीमी आंच पर पकती है. इस प्रक्रिया से रोटी को अच्छे तरह से आंच मिल जाती है और फिर वह खाने के बाद पाचन में भी बहुत फायदेमंद होती है और आसानी से पच भी जाती है. इसके साथ ही चूल्हे की रोटी खाने से गैस की प्रॉब्लम भी नहीं होती है.
गैस की रोटी में आती है समस्या
उन्होंने आगे बताया कि गैस पर जो रोटी बनाई जाती है. उसे उतनी आंच नहीं मिल पाती है, वह या तो धीमी आंच पर पकाई जाती है या फिर तेज आंच पर पकाई जाती है. लेकिन जिस प्रकार चूल्हे पर रोटी पक जाती है, उस प्रकार गैस पर नहीं पाक पाती है. इसलिए गैस की रोटी खाने से गैस की समस्या ज्यादा होती है. इसके साथ ही गैस की रोटी आसानी से पचती भी नहीं है और चूल्हे की रोटी एकदम पच जाती है. इसलिए चूल्हे की रोटी बहुत फायदेमंद है और धीरे-धीरे लोग चूल्हे की रोटी को पसंद भी कर रहे हैं. गांव देहात में आज भी चूल्हे पर ही रोटी बन रही है.
ये हैं फायदे और नुकसान
डाइटिशियन ने बताया कि गैस की रोटी वैसे तो साफ-सुथरी होती है. लेकिन उसमें पोषक तत्व कम होते हैं. जिसकी वजह से यह शरीर के लिए लाभकारी नहीं होती है. लेकिन चूल्हे की रोटी में पोषक तत्व अधिक होते हैं, स्वादिष्ट होती है और सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है. इसलिए चूल्हे की रोटी का सेवन करना चाहिए जिससे हमारी सेहत को लाभ मिल सके.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें