2026 में SS Rajamouli, करण जौहर, रणवीर सिंह की फिल्में आएंगी

Share to your loved once


Last Updated:

बड़े बजट की एक्शन फिल्मों से लेकर इमोशनल कहानियों और ड्रामा-कॉमेडी फिल्मों तक, दर्शकों को हर तरह का मनोरंजन मिला. साल 2025 में मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म सैयारा, आदित्य धर की देशभक्ति से भरी धुरंधर और ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. अब साल 2026 में भी बड़े निर्देशक एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आ रहे हैं.

2026 में दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, फैमिली ड्रामा और पैन इंडिया फिल्मों का पूरा पैकेज मिलने वाला है. इस लिस्ट में एसएस राजामौली, करण जौहर, संदीप रेड्डी वांगा जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो अपनी अलग-अलग स्टाइल की फिल्मों से दर्शकों को सरप्राइज देने वाले हैं.

Karan Johar weight loss, Karan Johar health, Karan Johar body dysmorphia, Karan Johar transformation, Karan Johar diet, Karan Johar exercise routine, Karan Johar Instagram Live, Karan Johar healthy eating

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस इस साल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही है. विवेक सोनी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल में अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी. इसके अलावा चर्चा है कि करण जौहर एक बड़े फैमिली ड्रामा के साथ बतौर डायरेक्टर वापसी कर सकते हैं, जिसे लोग कभी खुशी कभी गम 2 के तौर पर देख रहे हैं.

Yami gautam Aditya

आदित्य धर की धुरंधर ने 2025 में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए थे. अब वह इसके सीक्वल धुरंधर 2 पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह एक बार फिर लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने की तैयारी में है. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स-ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ स्पिरिट बना रहे हैं, जो इसी साल रिलीज होगी. इसके बाद वह रणबीर कपूर के साथ एनिमल पार्क पर फोकस करेंगे.

एसएस राजामौली महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म वाराणसी पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका निभा रही हैं. अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म इसी साल दर्शकों के सामने आएगी. वहीं ऋषभ शेट्टी कांतारा सीरीज के बाद जय हनुमान जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग कर रहे हैं.

इसके अलावा सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान के साथ किंग नाम की एक बड़े लेवल की एक्शन फिल्म बना रहे हैं. राजकुमार हिरानी भी थ्री इडियट्स 2 पर काम कर रहे हैं, जिसमें आमिर खान और ओरिजिनल कास्ट की वापसी की चर्चा है.

नितेश तिवारी पैन इंडिया फिल्म रामायण के जरिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाले हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की सुपरनैचुरल फैंटेसी कॉमेडी नागजिला भी चर्चा में है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी सांप के किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

2026 में इन डायरेक्टर्स का रहेगा बोलबाल, 1 तो नाग बनकर छाने को है तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP