Sandwich Recipe: अब बच्चों का टिफिन होगा स्वाद से भरपूर, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी सैंडविच

Share to your loved once


Last Updated:

Sandwich Recipe: अक्सर सड़क किनारे शहरों में जो दुकान रहती है, वहां फास्ट फूड खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. लेकिन वहां मिलने वाले आइटम में तो भीड़ लगी रहती है, दूसरा की कितनी धूल-गंदगी आसपास में जमी होती है. कई सारे ऐसे लोग हैं जो इस वजह से भी बाहर के समान को खाना पसंद नहीं करते हैं. तो ऐसे में आज हम आपके घर पर ही बस आसान चुटकियों में बनने वाला सैंडविच का देसी तरीका बताने जा रहे हैं. जिसे आप अपने घर पर बना सकते हैं और अपने बच्चों को परोस सकते हैं.

खासकर यदि आपको जल्दी बाजी में या यूं कहे की ठंड के मौसम में बच्चों को झटपट में नाश्ता बनाकर स्कूल भेजना हो, तो यह लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट आइटम होगा. सैंडविच एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट विकल्प है जो आपके खाने को एक नया स्वाद देगा. यह सैंडविच घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसमें कई तरह के सब्जियां और मसाले होते हैं.

तैयार रखें ये सामग्रीः 2 ब्रेड, 1 टमाटर, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, बंधा गोभी, फूल गोभी, चम्मच टमैटो सॉस, चम्मच ग्रीन चिली सॉस, चम्मच नमक, चम्मच गरम मसाला पाउडर, चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चम्मच चाट मसाला पाउडर, 2 चम्मच घी.

जानें बनाने की आसान विधिः सबसे पहले, बंधा गोभी को धोकर उसे पतले आकार में काट ले. फूल गोभी को कद्दूकस कर लें. प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को भी पतले आकार में काटे लें. फिर उसे एक बर्तन में रख कर उसमें थोड़ा सा नमक, गरम मसाला पाउडर, मिर्ची पाउडर, चाट मसाला पाउडर रख लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक तवा को गैस चूल्हा पर चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी घी डालकर उस ब्रेड को थोड़ा गरम करें. एक ब्रेड का टुकड़ा लेकर उसके ऊपर थोड़ा सा टमैटो सॉस लगा लें. फिर उसके ऊपर सब्जी को अच्छे से सजाकर उसमें थोड़ी सी नमक, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, प्याज, टमाटर डालकर थोड़ी सी ऊपर से टोमेटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस, रखकर उसको अच्छे से ब्रेड से ढक दें.

फिर पैन में थोड़ी सी घी डालकर उस ब्रेड को दोनों तरफ अच्छे से सेक लें. फिर आप उसे टमाटर की चटनी या धनिया पत्ता की चटनी के साथ आनंद ले सकते हैं. याद रखें ये टिप्स भीः आप इस सैंडविच को अपने पसंदीदा सब्जियों के साथ भी बना सकते हैं.

आप इस सैंडविच को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक रख सकते हैं. आप इस सैंडविच को अपने बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं. यह सैंडविच घर आए मेहमानों के लिए एक अच्छा विकल्प है. यह स्वादिष्ट और आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे अपने घर आए मेहमान को झटपट में बनाकर दे सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अब बच्चों का टिफिन होगा स्वाद से भरपूर, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी सैंडविच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP