इंदौर से आजमगढ़ तक पहुंचा पोहे का स्वाद, लोगों को खूब आ रहा पसंद; यहां लग रही है दुकान
Indori Poha in Azamgarh: आजमगढ़ में सुबह के नाश्ते के लिए अब इंदौर का मशहूर स्वाद भी लोगों को मिलने लगा है. अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते है तो जिले के सदर अस्पताल के पास लगने वाली इंदौरी पोहे की दुकान जरूर जाएं. दुकानदार ने लोकल-18 को बताया कि उन्होंने यह रेसिपी इंदौर में पढ़ाई के दौरान सीखी थी. बाद में लखनऊ में इसकी शुरुआत की. जहां लोगों ने इसे खूब पसंद किया. बीते 6 महीने से यह दुकान आजमगढ़ में लग रही है. खास इंदौरी मसाले, अच्छी तरह तैयार किया गया चिवड़ा, मूंगफली, बेसन की नमकीन और अनार के दानों की स्टफिंग इस पोहे को खास बनाती है. चटपटे और हल्के पोहे सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है.
