धुरंधर’ की धौंस के आगे फीकी ‘इक्कीस’, फर्स्ट मंडे टेस्ट में फेल, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से भी पीछे
Last Updated:
Box Office Collection: 2026 की पहली हिंदी रिलीज होने के बावजूद अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दबाव में नजर आ रही है. पहले वीकेंड के बाद फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे आया और फर्स्ट मंडे टेस्ट में इसकी असली परीक्षा हो गई. वहीं दूसरी ओर, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ अब भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि कलेक्शन के मामले में ‘इक्कीस’, कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से भी पिछड़ती दिख रही है, जिससे ट्रेड में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
जानिए फिल्म इक्कीस, धुरंधर और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.नई दिल्ली. बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ ने 2026 की पहली हिंदी रिलीज के रूप में सिनेमाघरों में कदम रखा, लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म होने के बावजूद, इस वॉर ड्रामा फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर लगातार ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है. रिलीज के पांचवें दिन, यानी पहले मंडे टेस्ट में फिल्म कमाल नहीं कर सकी. पहले सोमवार को फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की. पहले सोमवार को कलेक्शन में 70% से ज्यादा की भारी गिरावट देखी गई.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘इक्कीस’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह अब तक का सबसे कम डे-कलेक्शन है. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. सोलो रिलीज होने के बावजूद दर्शकों की सीमित प्रतिक्रिया ने मेकर्स की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
‘इक्कीस’ V/S ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’
बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ की स्थिति कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी होती दिख रही है. यह रोमांटिक कॉमेडी भी कलेक्शन के मामले में संघर्ष कर रही है. 5 जनवरी 2026 (12वां दिन, दूसरा सोमवार) को फिल्म ने केवल 0.30 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक इसका कुल कलेक्शन 32.30 करोड़ रुपये रहा है और फिल्म 35 करोड़ के आंकड़े को पार करने के लिए जूझ रही है.
दिनवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Day 1 (गुरुवार): 7 करोड़ रुपये
- Day 2 (शुक्रवार): 3.5 करोड़ रुपये
- Day 3 (शनिवार): 4.65 करोड़ रुपये
- Day 4 (रविवार): 5 करोड़ रुपये
- Day 5 (सोमवार): 1.35 करोड़ रुपये
- कुल कलेक्शन: 21.50 करोड़ रुपये
‘धुरंधर’ के सामने सब फीके
इन दोनों फिल्मों के मुकाबले आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपना दबदबा बनाए हुए है. रिलीज के 32वें दिन (5 जनवरी 2026) को भी फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन अब 776.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल करता है.
कैसे है फिल्म ‘इक्कीस’
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ‘इक्कीस’ एक देशभक्ति वॉर ड्रामा है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र (मरणोपरांत) विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है. फिल्म में दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, विवान शाह और सिमर भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस मानी जा रही है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें