IPL Ban in Bangladesh: बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, अपने देश में लगाया IPL पर बैन, पहले किया था टी-20 वर्ल्ड कप खेलने भारत आने से मना

Share to your loved once


Last Updated:

IPL Ban on Bangladesh: मुस्ताफिजुर रहमान विवाद के बाद बांग्लादेश सरकार ने एक नोटिस जारी कर आदेश दिया है कि देश में IPL का टेलीकास्ट अनिश्चितकाल के लिए बैन रहेगा. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस खबर ने ‘आग में घी’ डालने का काम किया है. बांग्लादेश ने ये मांग की है कि प्लेयर्स की सुरक्षा के मद्देनजर टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए उनकी टीम भारत नहीं आएगी.

बांग्लादेश का बड़ा फैसला, IPL पर बैन लगाया, पहले किया था भारत आने से इनकारबांग्लादेश में लगा आईपीएल पर बैन

ढाका: बांग्लादेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ब्रॉडकास्ट और एडवर्टाइजमेंट पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है. बांग्लादेश सरकार ने कोलकाता नाइटराइडर्स टीम से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को हटाए जाने के बाद ये फैसला लिया.

5 जनवरी को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में अधिकारियों ने पुष्टि की कि आईपीएल से संबंधित सभी ब्रॉडकास्ट और इवेंट कवरेज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं और अगले आदेश तक निलंबित रहेंगे. बयान में कहा गया है कि यह निर्णय ‘जनहित’ में लिया गया है.

बांग्लादेश ने आईपीएल बैन का फैसला लिया

मुस्ताफिजुर रहमान केस के बाद बढ़ा विवाद
आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था. मगर इसके बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर बीसीसीआई ने हस्तक्षेप करते हुए केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्ताफिजुर को रीलिज करने का आदेश दिया था. बांग्लादेशी अधिकारियों ने इस फैसले को किसी भी तरह से अतार्किक ठहराया. सरकारी आदेश में कहा गया है:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले का कोई तार्किक कारण नहीं है और इस फैसले से बांग्लादेश के लोग आहत, स्तब्ध और क्रोधित हैं. यह आदेश इस मुद्दे पर जनभावना की प्रबलता को दर्शाता है. अगले आदेश तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैचों और आयोजनों के प्रचार/प्रसारण को रोकने का अनुरोध किया गया है.

भारत को सितंबर में करना है बांग्लादेश का दौरा
पूरे घटनाक्रम के बीच भारत का बांग्लादेश का दौरा रद्द होना तय माना जा रहा है. इस सीरीज में तीन वनडे और तीन मैच की टी-20 सीरीज होनी है. वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर जबकि टी-20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे. मगर जैसे हालात हैं उससे ये टूर रद्द होना तय माना जा रहा है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

बांग्लादेश का बड़ा फैसला, IPL पर बैन लगाया, पहले किया था भारत आने से इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP