aaj ka panchang 6 January 2025 Sakat Chauth 2026 | sankashti chaturthi muhurat mangalvar vrat | आज का पंचांग, 6 जनवरी 2025 संकष्टी चतुर्थी मुहूर्त 2026 | सकट चौथ 2026 पंचांग

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 January 2026: आज संकष्टी चतुर्थी का पर्व है, जिसे सकट चौथ कहा भी कहा जाता है, साथ ही आज मंगलवार को रामभक्त हनुमानजी को समर्पित है. पंचांग अनुसार आज माघ कृष्ण तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, अश्लेशा नक्षत्र, विष्टि करण, प्रीति योग, उत्तर का दिशाशूल और चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार कर रहे हैं. आज चतुर्थी तिथि 6 जनवरी को सुबह 8 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 7 जनवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इस दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 54 मिनट पर होगा. संकष्टी चतुर्थी भगवान श्री गणेश को समर्पित एक अत्यंत पवित्र व्रत है. संकष्टी का अर्थ है संकट से मुक्ति. इस दिन श्रद्धापूर्वक गणपति पूजन और व्रत करने से जीवन के कष्ट, बाधाएं और मानसिक तनाव दूर होते हैं. साथ ही आज मंगलवार को हनुमानजी का व्रत भी किया जाएगा. ऐसे में आज आप भगवान गणेश और हनुमानजी की पूजा अर्चना कर सकते हैं.

हनुमान पूजा के बाद शुभ मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना करें. दूर्वा, धूप, दीप, अक्षत्, चंदन, सिंदूर, पान, सुपारी, फल, फूल आदि से पूजा करें. गणेशजी की पूजा तुलसी का प्रयोग ना करें. गणेश चालीसा का पाठ करें और अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा सुनें. उसके बाद गणेशजी की आरती करें. दिनभर फलाहार पर रहें और शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा की पूजा करें. चंद्र देव को अर्घ्य देने के लिए पानी में कच्चा दूध, अक्षत्, फूल आदि मिलाकर दें. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. गणेशजी की पूजा के साथ मंगलवार के दिन का व्रत करें. शास्त्रों, पुराणों और ज्योतिषीय परंपरा में हनुमानजी को बल, बुद्धि, विद्या, भक्ति और निर्भयता का प्रतीक माना गया है. विशेष रूप से मंगलवार हनुमानजी को अत्यंत प्रिय है, क्योंकि हनुमानजी को मंगल ग्रह का अधिदेव भी माना गया है. हनुमानजी की पूजा से मंगल ग्रह के दोष शांत होते हैं. पंचांग से जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त, अशुभ समय…

आज का पंचांग, 6 जनवरी 2026
आज की तिथि- तृतीया – 08:01 ए एम तक, चतुर्थी – 06:52 ए एम, 7 जनवरी तक
आज का नक्षत्र- अश्लेशा – 12:17 पी एम तक, मघा नक्षत्र
आज का करण- विष्टि – 08:01 ए एम तक, बव – 07:21 पी एम तक, बालव – 06:52 ए एम, 7 जनवरी तक
आज का योग- प्रीति योग – 08:21 पी एम तक, फिर आयुष्मान योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कर्क उपरांत सिंह राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:39 पी एम
चन्द्रोदय- 08:54 पी एम
चन्द्रास्त- 09:35 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 6 जनवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:06 पी एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:11 पी एम से 02:53 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:36 पी एम से 06:04 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 ए एम, 7 जनवरी
अमृत काल: 10:46 ए एम से 12:17 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:15 ए एम से 12:17 पी एम

शिववास: क्रीड़ा में – 08:01 ए एम तक, कैलाश पर – 06:52 ए एम, 7 जनवरी

आज के अशुभ मुहूर्त 6 जनवरी 2026
राहुकाल: 03:03 पी एम से 04:21 पी एम
यमगण्ड: 09:51 ए एम से 11:09 ए एम
दुर्मुहूर्त: 09:20 ए एम से 10:01 ए एम
गुलिक काल: 12:27 पी एम से 01:45 पी एम
भद्रा: 07:15 ए एम से 08:01 ए एम
दिशाशूल- उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP