Cutlet Recipe: सर्दी में खाने का मन है कुछ नमकीन, घर पर तैयार करें क्रिस्पी कटलेट; मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना – Bihar News

Share to your loved once


Last Updated:

Crispy Cutlet Recipe: ठंड के मौसम में जैसे ही शाम ढलती है वैसे ही कुछ चटपटा और गरमा गरम खाने की चाह बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोगों को गरमा गरम कटलेट बेहतरीन लगता है. इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. कटलेट बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. आमतौर पर घर में मौजूद आलू, गाजर, मटर, प्याज, मशरूम और मसालों से स्वादिष्ट कटलेट तैयार किया जा सकता है.

सबसे पहले आलू को उबालकर उसे छील लें और अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद उसमें बारीक कटी सब्जियां, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और अन्य पसंदीदा मसाले मिलाएं.

इस मिश्रण को अच्छी तरह से गूंथकर टिक्की या कटलेट का आकार दें. अब हल्के तेल में इन्हें सुनहरा होने तक तलें. कुछ ही मिनटों में गरमा गरम और चटपटा कटलेट तैयार हो जाता है, जिसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसा जा सकता है.

कटलेट बनाने की प्रक्रिया को अगर स्टेप-बाय-स्टेप समझें तो इसे बनाना और भी आसान हो जाता है. सबसे पहले उबले आलू का मसाला तैयार करें, फिर उसमें गाजर, मटर, प्याज, मशरूम या पनीर मिलाएं. इसके बाद मसालों का संतुलन बनाते हुए मिश्रण को अच्छे से भून लें, ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. इन लोइयों को पहले बेसन में लपेटें, फिर सेवई या ब्रेड क्रम्ब्स में कोट करें. इससे कटलेट बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम बनता है. इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम कर कटलेट को धीमी आंच पर तलें. जब कटलेट सुनहरे रंग के हो जाएं तो निकाल लें.

कारीगर राकेश कुमार बताते हैं कि कटलेट बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है. बस सही तरीका पता होना चाहिए. उन्होंने बताया कि सुबह के समय आलू उबालकर रख लेने से शाम को जल्दी नाश्ता तैयार हो जाता है.

आलू को अच्छे से मैश करना जरूरी है, ताकि कटलेट टूटे नहीं. सब्जियों के साथ बादाम या पनीर मिलाने से इसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. हालांकि, इससे इसे बनाने की लागत भी बढ़ जाती है. सेवई या ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि कटलेट तलते समय खराब न हो और उसका कुरकुरापन बना रहे.

राकेश कुमार के अनुसार, तेल ज्यादा तेज न हो, वरना कटलेट ऊपर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा ही रहेगा. सही तापमान और संतुलित मसालों से बना कटलेट हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इस तरह आसान तरीकों से आप भी घर पर स्वादिष्ट कटलेट बनाकर ठंड की शाम का मजा ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में खाने का मन है कुछ नमकीन, घर पर तैयार करें क्रिस्पी कटलेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP