हेमा मालिनी और सनी देओल के घर क्यों अलग-अलग रखी गई थी प्रेयर मीट, अनबन के रूमर्स पर ड्रीम गर्ल ने तोड़ी चुप्पी
Last Updated:
Hema Malini On Dharmendra Separate Prayer Meet: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने निधन के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं. उनके निधन के बाद उनकी अलग-अलग प्रेयरमीट को लेकर भी खूब चर्चा हो रही थी. अब इस पर हेमा मालिनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. ड्रीम गर्ल ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका परिवार आज भी एक साथ है, उनमें किसी तरह की कोई दरार नहीं हैं.
हेमा मालिनी की दो टूक नई दिल्ली. धर्मेंद्र के निधन इतने दिनों बाद भी उनके फैंस अब तक उनको लेकर चर्चा कर रहे हैं. इतना ही नहीं वह देओल फैमिली की अलग-अलग प्रेयर मीट को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. ऐसे बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. साथ ही सनी देओल और बॉबी को लेकर अनबन के किस्सों पर भी उन्होंने बात की है.
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था. एक्टर के इस दुनिया से जाने के बाद उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चों सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजेता देओल ने मुंबई में एक प्रेयर मीट रखी थी. इस दौरान हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना कहीं नहीं दिखाई दी थी. इसके बाद से ही परिवारों के बीच अनबन को लेकर कई खबरें सामने आई थी.
हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
हेमा मालिनी ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में देओल परिवार के बीच हो रही अनबन की खबरों को अफवाह बताया है. उनका कहना है कि ये उनके परिवार के आपसी बातचीत के बाद लिया गया फैसला है. हमने अपने घर पर अलग-अलग प्रार्थना सभा रखी है. इसकी वजह ये थी कि उनके और हमारे दोनों के ही जानने वाले हमारे सहयोगी, अलग-अलग है. दिल्ली में रखी जाने वाली प्रेयर मीट का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो राजनीति का भी हिस्सा है. उनकी प्रेयर मीट में उनके दोस्त और सहयोगी आएंगे. इसलिए उन्होंने अपनी अलग प्रेयरमीट रखी है.
लोनावला वाले फार्महाउस पर भी हुई चर्चा
अपनी बात आगे रखते हुए हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लोनावला वाले फार्महाउस को म्यूजियम बनाने वाली बात का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि ये सच है सनी देओल इसके लिए कुछ योजना बना रहे हैं. अपनी बातचीत में उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि प्रकाश कौर और उनके बच्चों के साथ उनके रिश्ते आज भी बहुत अच्छे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि हम दो अलग-अलग परिवार हैं तो हमें कोई परेशानी होगी.हमारे बीच अपनापन है. हम मिलकर रहते हैं.
बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही उनकी सनी देओल के घर अलग और हेमा मालिनी के घर अलग प्रेयर मीट रखी गई. लेकिन अलग-अलग प्रेयर मीट को लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे थे. अब हेमा ने साफ कर दिया है कि आखिर देओल परिवार ने ऐसा फैसला क्यों लिया था.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें