Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा फैसला, अब विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे

Share to your loved once


Last Updated:

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy Update: विराट कोहली को रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच में खेलते देखने के इच्छुक फैंस को झटका लगा है. दरअसल, कोहली दिल्ली के लिए इस मैच में नहीं खेलेंगे. विराट कोहली अब सीधा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में होंगे. दिल्ली के कोच ने मुकाबले से पहले यह कन्फर्म किया है.

ODI सीरीज से पहले कोहली का बड़ा फैसला, अब विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलेंगेविराट कोहली रेलवे के खिलाफ नहीं खेलेंगे.

नई दिल्ली. BCCI के निर्देशों के बाद विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के शुरुआती दो मैच खेलने उतरे विराट कोहली ने बल्ले से धूम मचाई. दिल्ली के लिए खेलते हुए इस दिग्गज ने एक मैच में शतक तो दूसरे में अर्धशतक ठोका. इसका बाद एक अपडेट आया, जिसमें बताया गया कि वह भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वह एक और मैच विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे, जो रेलवे के खिलाफ 6 जनवरी को होगा. इससे ठीक पहले दिल्ली के कोच ने कन्फर्म किया है कि कोहली रेलवे के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे. यानी विराट अब सीधा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में मैदान पर नजर आएंगे. दिल्ली की टीम रेलवे के खिलाफ यह मैच कोहली के बिना खेलेगी और ग्रुप D में टॉप पर बने रहने की कोशिश करेगी.

दो मैचों में लगाया था रनों का अंबार
विराट कोहली का दिल्ली की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ न खेलने का फैसला आखिरी समय पर लिया गया, क्योंकि यह मैच मंगलवार 6 जनवरी यानी कल बेंगलुरु में खेला जाना है. BCCI के निर्देशों के अनुसार कोहली इस टूर्नामेंट में पहले ही दिल्ली के लिए दो मैच खेल चुके हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने क्रमशः 131 और 77 रन बनाए. इन शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली ने लगातार दो जीत दर्ज की थीं. इसके बाद कोहली अगले तीन मैचों में नहीं खेले.

विराट कोहली रेलवे के खिलाफ नहीं खेलेंगे.

दिल्ली के कोच क्या बोले?
दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘नहीं, वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं.’ BCCI के निर्देश के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलना जरूरी होता है, जिसे कोहली पहले ही पूरा कर चुके हैं. हालांकि, DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोहली रेलवेज के खिलाफ मैच खेलेंगे. दिल्ली के लिए अपने दो मैचों में कोहली बेहतरीन फॉर्म में दिखे. इन पारियों के दौरान उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और सबसे तेज 16000 लिस्ट-A रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने यह मुकाम अपनी 330वीं पारी में हासिल किया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने यह आंकड़ा 391 पारियों में छुआ था.

न्यूजीलैंड सीरीज में गदर मचाएगी RO-KO की जोड़ी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जोड़ी धूम मचाई नजर आएगी. पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 302 रन बनाने के बाद कोहली अपनी शानदार व्हाइट-बॉल फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. वनडे क्रिकेट अब कम खेला जाता है, ऐसे में कोहली 2027 वर्ल्ड कप तक भारत के लिए मिलने वाले हर मौके में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. वहीं, रोहित शर्मा पहले ही मुंबई के लिए दो मैच खेल चुके हैं. इस तरह इस सीजन में भारतीय घरेलू क्रिकेट में रोहित और कोहली, दोनों का सफर अब खत्म हो चुका है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

ODI सीरीज से पहले कोहली का बड़ा फैसला, अब विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP