Chutney Recipe: हर चीज के साथ जमेगी टमाटर मिर्च की चटनी, खाने का बढ़ा देगी स्वाद; जानें बनाने की विधि
Last Updated:
Tamatar Mirchi Ki Chutney Recipe: टमाटर की चटनी एक पारंपरिक और स्वादिष्ट विकल्प है, जो आपके खाने को एक नया स्वाद पहुंचाती है. यह चटनी टमाटर, लाल सूखी मिर्च, लहसुन, और मसालों से बनाई जाती है. आज हम आपको इसकी खास विधि के बारे में बताने वाले हैं. इस चटनी की सबसे खास बात यह है कि इसे आप रोटी, चावल के अलावा मोमोज में भी उपयोग कर सकते हैं. यह चटनी काफी स्वादिष्ट और टेस्टी लगती है. यह खाने में आपको गर्माहट का एहसास करा देगी.

जानें चटनी बनाने की सामग्रीः 1- 2 टमाटर, 4-5 लाल सूखी मिर्च, 2 लहसुन की कली, 1 चम्मच नमक, 1 कप पानी, 2 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हींग, 2 चम्मच तेल की आवश्यकता पड़ती है.

सबसे पहले, गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें एक गिलास पानी डालकर दो टमाटर, 4-5 लाल सूखी मिर्च, कुछ लहसुन की कली सबको उसे उबलते हुए पानी में डाल दें.

उसे अच्छे से पकने दें. जब टमाटर के ऊपर का छिलका हटने लग जाए, तो कढ़ाई को नीचे उतार लें. फिर मिक्सी जार में उस टमाटर, लहसुन की कली, लाल सूखी मिर्च, थोड़ा सा नमक डालकर उसे अच्छे से मिक्सी जार में पीस लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिर गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें थोड़ी सी हींग डालें. फिर उसमें पिसा हुआ टमाटर की चटनी डालकर फिर उसमें एक कप पानी, दो चम्मच चीनी, थोड़ी सी कश्मीरी मिर्च पाउडर डालकर एक अच्छी उबाल दें. उसके बाद आपका टमाटर का चटनी बनकर तैयार है.

आप इस चटनी को अपने पसंदीदा मसालों के साथ भी बना सकते हैं. आप इस चटनी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक रख सकते हैं. आप इस चटनी को अपने बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं.

जानें टमाटर की चटनी के फायदेः टमाटर की चटनी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं. टमाटर की चटनी में लहसुन होता है जो हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है. टमाटर की चटनी को आप अपने पसंदीदा सब्जियों के साथ भी बना सकते हैं.