जनसुनवाई के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ? DM को जलानी पड़ी मोबाइल की लाइट, जनता बोली- ‘वाह साहब!’

Share to your loved once


Last Updated:

Amethi News: अमेठी तहसील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल यहां जनसुनवाई के दौरान अचानक लाईट कट गई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने ऐसा कुछ किया, जिसकी चारों तरफ चर्चा होने लगी और जनता ने इसकी जमकर तारीफ की.

अमेठी: जनता की शिकायतों को सुनने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलों में किया जाता है, जहां पर अधिकारी जनता की शिकायतों को सुनने और उसकी पारदर्शिता जानने के लिए मौजूद होते हैं. लेकिन अमेठी तहसील में उस वक्त अजब-गजब मामला हो गया, जब टॉर्च की रोशनी अधिकारियों को जलानी पड़ी. आइए जानते हैं कि अधिकारी टॉर्च की रोशनी क्यों जलाकर जनसुनवाई कर रहे हैं.

दरअसल यह नजारा अमेठी तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ के दौरान देखने को मिला, जब अचानक बिजली कट जाने से पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया. तब जिलाधिकारी (DM) संजय चौहान ने न तो काम रोका और न ही बिजली आने का इंतजार किया. उन्होंने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई और उसी की रोशनी में जनसुनवाई जारी रखी.

डीएम साहब सुनते रहे फरियाद

​जब अचानक लाइट गुल हो गई और अंधेरा छा गया, उस समय तहसील परिसर में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी थी. जिलाधिकारी संजय चौहान अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. हॉल में घना अंधेरा छा जाने से एक बारगी अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन डीएम ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया.

टॉर्च की रोशनी में न्याय की उम्मीद

​बिजली गुल होने के बावजूद डीएम ने जनसुनवाई स्थगित नहीं की. उन्होंने अपने मोबाइल की टॉर्च चालू की और एक-एक कर फरियादियों को अपने पास बुलाया. मोबाइल की इसी रोशनी में उन्होंने प्रार्थना पत्रों को पढ़ा, पीड़ितों की आपबीती सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के कड़े निर्देश दिए. जिलाधिकारी का यह संवेदनशील और सक्रिय रवैया देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए​.

चर्चा में रहा डीएम का सादगी भरा अंदाज

​अमूमन वीआईपी कल्चर के बीच जहां अधिकारी छोटी-छोटी दिक्कतों पर काम रोक देते हैं, वहीं डीएम संजय चौहान के इस कदम की जनता खूब सराहना कर रहे हैं. फरियादियों का कहना है कि साहब ने अंधेरे में भी हमारी बात सुनी, यह दर्शाता है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

जनसुनवाई के बीच ऐसा क्या हुआ? DM को जलानी पड़ी मोबाइल की लाइट, जनता बोली- वाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP