धर्मेंद्र के आखिरी दिनों पर हेमा मालिनी का भावुक बयान

Share to your loved once


Last Updated:

धर्मेंद्र के निधन के करीबन डेढ़ महीने बाद हेमा मालिनी ने पहली बार मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि अंतिम दिनों में परिवार ने साथ मिलकर संघर्ष किया. ड्रीम गर्ल बताती हैं कि एक्टर के अंतिम दिन काफी दर्दनाक थे. उन्हें बीमारी में ऐसे तड़पते देखना उनके लिए बहुत मुश्किल और दर्दभरा था. हेमा मालिनी धर्मेंद्र के चले जाने को एक गहरा सदमा बताते हुए कहती हैं कि इससे उबरने में उन्हें समय लगेगा.

ख़बरें फटाफट

'उन्हें टूटते देखना दर्दनाक था', छलका हेमा का दर्द, अंतिम दिनों को किया यादहेमा मालिनी

नई दिल्ली. बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एक्टर अपने फैंस की आंखों में आंसू छोड़कर हमेशा के लिए रुख्सत हो गए, लेकिन आज भी वो फैंस के दिलों में बसे हुए हैं. धर्मेंद्र के निधन को करीबन डेढ़ महीने हो गए हैं. एक्टर के गुजरने के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने पहली बार मीडिया से बातचीत की. इस बातचीत में एक्ट्रेस का दर्द साफ छलक पड़ा. वो अपने पति के अंतिम दिनों को याद कर भावुक हो उठीं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के आखिरी दिनों को याद किया. वो हीमैन को याद कर भावुक हो उठीं और उन्होंने बताया कि एक्टर के अंतिम दिन दर्दनाक थे. हेमा मालिनी कहती हैं कि उनके पति के साथ उनका रिश्ता ऐसा था जो जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव और कसौटी पर खरा उतरा. जिंदगी में उनके सामने परिस्थिति चाहे कैसी भी रही हो, लेकिन उन दोनों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया.

हेमा मालिनी ने बताया कैसे थे धर्मेंद्र के आखिरी दिन

ड्रीम गर्ल आगे कहती हैं कि धर्मेंद्र के चले जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है. ये उनके लिए एक ऐसा पर्सनल लॉस है जिसकी पूर्ति किसी कीमत पर नहीं की जा सकती है. वो बताती हैं, ‘यह एक ऐसा सदमा था जिसे संभालना मुश्किल था. यह बहुत भयानक था क्योंकि एक महीने तक हम संघर्ष कर रहे थे जब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. हम लगातार अस्पताल में जो भी हो रहा था, उससे निपटने की कोशिश कर रहे थे’.

धर्मेंद्र के साथ मौजूद था पूरा परिवार

वो आगे बताती हैं कि धर्मेंद्र के आखिरी दिनों में उनका पूरा परिवार उनके साथ हॉस्पिटल में था. ड्रीम गर्ल कहती हैं कि जब हीमैन बीमार थे और पहली बार हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे तो उनके साथ वो, ईशा, अहाना, सनी, बॉबी हर कोई था. पहले भी ऐसे मौके आए जब वे अस्पताल गए और ठीक होकर घर लौट आए. उन लोगों को उम्मीद थी कि एक्टर इस बार भी ठीक होकर लौट आएंगे.

सदमे से नहीं उबरीं हैं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी उनके आखिरी दिनों को याद करके कहती हैं कि वो हॉस्पिटल में रिकवर हो रहे थे और सबसे अच्छे से बात कर रहे थे. हेमा मालिनी बताती हैं, ‘मेरे जन्मदिन (16 अक्टूबर) पर उन्होंने मुझे विश भी किया था. उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को आने वाला था, जब वो 90 साल के होने वाले थे, और हम सोच रहे थे कि अच्छे से, सब मिलकर धूम-धाम से सेलिब्रेट करेंगे. तैयारियां भी चल रही थीं और फिर अचानक वो हमारे बीच नहीं रहे. उन्हें धीरे-धीरे कमजोर होते देखना बहुत मुश्किल था. बहुत दर्दनाक था. कोई भी इंसान ऐसी स्थिति से न गुजरे.’

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

‘उन्हें टूटते देखना दर्दनाक था’, छलका हेमा का दर्द, अंतिम दिनों को किया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP