Vastu remedies for home entrance। नमक से वास्तु दोष दूर करने के वास्तु टिप्स
Last Updated:
Home Entrance Remedies: कई बार घर में बिना किसी वजह के परेशानियां बढ़ने लगती हैं. अचानक पैसों की दिक्कत होना, रिश्तों में लड़ाई-झगड़ा होना, नींद न आना, बच्चों का मन पढ़ाई में न लगना या बीमारी लगातार बनी रहना… ये सब चीजें सिर्फ किस्मत या माहौल का असर नहीं होतीं. बहुत बार इनके पीछे आपके घर का वास्तु जिम्मेदार होता है. घर में नेगेटिव एनर्जी का जमाव हो जाए तो उसका असर हमारी लाइफ पर सीधा दिखने लगता है. खास बात ये कि हर बार घर में बदलाव करना या चीजें इधर-उधर करना आसान नहीं होता, क्योंकि सभी लोग किराए के घर में रहते हैं, कुछ लोग बदलाव के खर्च से डरते हैं या कुछ को समझ ही नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

आने वाली दिक्कतों का कारण वास्तु दोष है और आप घर में बदलाव नहीं करना चाहतीं, तो दहलीज पर नमक की पोटली का उपाय करें. ये किफायती, आसान और असरदार माना जाता है. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और कई तरह की रुकावटें कम हो सकती हैं.

1. दहलीज क्यों होती है इतनी खास? वास्तु शास्त्र में दहलीज को एनर्जी लाइन कहा जाता है. मान्यता है कि यह पॉजिटिव एनर्जी को घर के भीतर रोककर रखती है और नेगेटिव एनर्जी को एंट्री नहीं करने देती, अगर दहलीज गंदी, टूटी या सूनी हो तो उसका असर पूरे घर के माहौल पर पड़ता है. इसलिए शुरुआत दहलीज से करना सबसे आसान और प्रभावी माना जाता है.

2. दहलीज पर गंदगी और जूते-चप्पल भूलकर भी न रखें दहलीज पर जूते, धूल या कबाड़ रखने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. इस वजह से घर में बेवजह तनाव बढ़ता है और लोगों का मन किसी काम में नहीं लगता, अगर आप वास्तु दोष हटाना चाहती हैं, तो सबसे पहले दहलीज साफ-सुथरी रखें और वहां अव्यवस्था न होने दें. जितना क्लीन माहौल होगा, उतनी ही पॉजिटिव एनर्जी एक्टिव रहेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

3. खाली दहलीज से सुख-समृद्धि घर छोड़कर चली जाती है वास्तु में कहा गया है कि सूनी या खाली दहलीज घर की बरकत को बाहर भेजती है. इसी वजह से इसे एनर्जी वाले पॉइंट से सजाने या सिंपल तरीके से एक्टिव रखने की सलाह दी जाती है. आप दहलीज पर हल्दी का गोल्डन टीका, सिंदूर का छोटा सा स्वस्तिक या छोटा सा शंख का निशान भी बना सकती हैं, ताकि घर में एनर्जी का फ्लो बना रहे.

4. नमक की पोटली वाला उपाय कैसे करें? घर में बिना बदलाव किए वास्तु दोष कम करने के लिए एक आसान उपाय अपनाएं. -एक लाल कपड़ा लें -उसमें 1 चम्मच नमक भरें -लाल धागे से बांधकर पोटली बना लें -इस पोटली को दहलीज के एक कोने या मेन डोर के ऊपर लटका दें नमक नेगेटिव एनर्जी को सोखता है और लाल कपड़ा पॉजिटिव एनर्जी को अंदर खींचता है. दोनों के मेल से घर के आसपास एक सुरक्षा कवच बनता है.

5. इस उपाय के फायदे क्या मिलते हैं? -घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है -मानसिक शांति आती है -झगड़े और तनाव कम होने लगते हैं -पैसों की रुकावट धीरे-धीरे कम होती है -बिजनेस या करियर में सुधार दिख सकता है -रिश्तों में मिठास बढ़ती है कई लोग बताते हैं कि इस उपाय से कई महीनों से चली आ रही रुकावटें भी धीरे-धीरे खत्म होने लगीं.

6. किस दिन करें यह उपाय ताकि जल्दी असर दिखे? अगर इसे शुक्रवार, शनिवार, रविवार, अमावस्या या पूर्णिमा के दिन करें तो ज्यादा असरकारी माना जाता है. आप इसे दिवाली, धनतेरस या किसी शुभ तिथि पर भी शुरू कर सकती हैं. ध्यान रखें: हर 15 दिन या महीने में पोटली जरूर बदलें और पुरानी पोटली को बहते पानी में विसर्जित कर दें.

7. अतिरिक्त सावधानियां और छोटे नियम -दहलीज पर लहसुन, प्याज, शराब या मांस के पैकेट ना रखें -घर का मेन डोर खोलते ही दिखने वाली जगह रोशन रखें -रात भर झाड़ू बाहर ना रखें -टूटा हुआ नाम-प्लेट बदल दें -दहलीज पर शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है इन छोटी-छोटी चीजों से घर का ऊर्जा बैलेंस बना रहता है और वास्तु का असर धीरे-धीरे सुधारने लगता है.