Sikandar Raza Said World Cup will play key role Zimbabwe: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयरा हैं.

Share to your loved once


Last Updated:

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सिकंदर रजा का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे को विश्व क्रिकेट सम्मान दिलाने का काम करेगा. आईसीसी टी20 विश्व कप में सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के कप्तान हैं. टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे ग्रुप बी में है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमें है.

वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के सम्मान की लड़ाई, कप्तान सिकंदर रजा ने भरी हुंकारजिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

केपटाउन: कप्तान सिकंदर रजा का मानना है कि खराब दौर से जूझ रही जिम्बाब्वे टीम आगामी टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन के जरिये विश्व क्रिकेट में फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकती है. जिम्बाब्वे को सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में ग्रुप बी में पूर्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ रखा गया है जबकि आयरलैंड और ओमान भी इसी ग्रुप में हैं. पार्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन के बीच रविवार के मैच के बाद एसए20 द्वारा कराई गई बातचीत में रजा ने कहा, ‘‘विश्व कप हर क्रिकेटर के जीवन में अहम है. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जिम्बाब्वे को विश्व क्रिकेट में और सम्मान पाना है तो विश्व कप की भूमिका अहम होगी.’’ रजा ने एमआई केपटाउन पर सात विकेट से मिली जीत में रॉयल्स के लिये चार विकेट लिये.

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं कि अपना सिर ऊंचा रखकर लौट सके और अपने देशवासियों को भी गर्व महसूस करने का मौका दें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नतीजे हमारे हाथ में नहीं हैं लेकिन हम उनके बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते . हमारा फोकस अच्छा क्रिकेट खेलने पर है और ऐसा करने पर नतीजे मिलेंगे .’’

स्पिन गेंदबाजी होगी जिम्बाब्वे की ताकत

जिम्बाब्वे को ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलने हैं जहां पिचें स्पिनरों की मददगार होंगी. रजा को यकीन है कि उनके पास अच्छे स्पिनर हैं जो इन पिचों पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘अगर पिचें स्पिनरों की मददगार हुई तो हमारे पास काफी अच्छे गेंदबाज हैं.’’ उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले एसए20 और आईएलटी20 खेलने से उनके खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘‘जितना ज्यादा खेल सकें , उतना ही अच्छा होगा. जिम्बाब्वे के तीन क्रिकेटर आईएलटी20 में भी हैं.’’

रजा अपने छोटे भाई मुहम्मद माहिदी के असामयिक निधन के बाद यहां खेलने आये हैं. तेरह वर्ष के माहिदी का बीमारी के कारण पिछले सोमवार को निधन हो गया. एसए20 खेलने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर रजा ने कहा,‘‘ मेरे जीवन का वह हिस्सा हमेशा कठिन रहेगा लेकिन अगर मैं मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर तैयार नहीं होता तो यहां नहीं आता. मुझे लगा कि मैं योगदान दे सकता हूं तो मैं यहां आया.’’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के सम्मान की लड़ाई, कप्तान सिकंदर रजा ने भरी हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP