How to check purity of mustard oil: सरसों तेल की शुद्धता की पहचान करने के 6 ट्रिक्स

Share to your loved once


Last Updated:

How to check purity of mustard oil: सरसों का तेल हर भारतीय घरों में वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी तीखी झांस, खुशबू जबरदस्त होती है. सब्जी हो या फिर नॉनवेज आइटम, अधिकतर लोग सरसों तेल का ही इस्तेमाल करते हैं. सरसों तेल की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इससे मालिश करने से गर्माहट मिलती है. हड्डियां, जोड़ों और शरीर का दर्द कम होता है. स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं. सरसों तेल में विटामिन ई, ओमेगा-3, 6, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं. हार्ट के लिए भी ये तेल बेस्ट माना गया है. हालांकि, आजकल बाजार में मिलावटी सरसों का तेल भी मिलने लगा है. ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से पहले आप घर पर कुछ आसान से टेस्ट करके सरसों के तेल की शुद्धता को पहचान सकते हैं.

mustard oil

-सरसों का तेल असली है या नकली, इसे जानने के लिए आप पेपर पर कुछ बूंदें डालें. जब पेपर पर गहरा पीला रंग छोड़े तो समझ लें तेल में मिलावट की गई है. कुछ बूंद तेल को हथेली पर डालकर रगड़ें. यदि हथेलियों पर रगड़ने से रंग ना छूटे, चिकनाई बनी रहे और तीखी गंध आए तो समझ लें तेल असली और शुद्ध है. रंग छोड़ दे तो तेल नकली है.

आप फ्रिज में भी सरसों तेल के शुद्ध-अशुद्ध होने की पहचान कर सकते हैं. थोड़ा सा सरसों का तेल एक बाउल में डालें और इसे फ्रीजर में रख दें. असली होगा तो इसमें वाइट रंग के धब्बे नहीं बनेंगे और ना ही जमेगा. ये लिक्विड फॉर्म में ही रहेगा. नकली होगा तो तेल जम जाएगा, सफेद धब्बे भी पड़ जाएंगे. इसका मतलब ये है कि सरसों के तेल में पाम ऑयल की मिलावट की गई है.

जब आप किसी भी चीज को पकाने के लिए कड़ाही या कुकर में तेल गर्म करते हैं तो तेल से धुआं निकलेगा और इसकी तीखी गंध होगी, जो आंखों में तेज लगेगी. नकली तेल में धुआं बहुत कम उठेगा और आंखों में लगेगा भी नहीं, क्योंकि इसका गंध बहुत हल्का, फीका होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सरसों का तेल आधा छोटा चम्मच एक टेस्ट ट्यूब में डालें. अब इसमें कुछ बूंदें नाइट्रिक एसिड की डालें. इसे धीरे-धीरे हिलाएं. अब इस मिश्रण को दो मिनट के लिए गर्म करें. तेल का रंग गर्म करते ही लाल हो जाए तो समझ लें कि तेल में मिलावट किया गया है.

रंग से भी जान सकते हैं कि तेल शुद्ध है या अशुद्ध. सरसों के तेल का रंग काफी गाढ़ा होता है. रंग अगर बेहद हल्का पीला है तो ये अशुद्ध तेल हो सकता है.

सूंघ कर इसकी खुशबू से पहचान सकते हैं कि तेल असली है या नकली. सरसों के तेल को स्मेल करने से नाक में जलन होगी, तीखी लगेगी, ऐसा महसूस ना हो तो समझ लें कि तेल में मिलावट है. अशुद्ध है तेल.

mustard oil

सरसों तेल में किस चीज की मिलावट की जाती है- आमतौर पर सरसों के तेल में राइस ब्रान तेल, घटिया किस्म का पाम ऑयल अधिक मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

How to check purity of mustard oil: सरसों तेल की शुद्धता की पहचान के 6 ट्रिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP